• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में रेलवे महिला अफसर की बनाई वीडियो, सोसायटी पहुंचकर गार्ड को पीटा, अपहरण की धमकी दे पिता से अभद्रता

मैसेज भेजकर बातचीत शुरू करने के बाद परेशान करने का मामला सामने आया है। कार्यालय व सोसायटी में पहुंचने वाली युवती और युवक के बीच संबंध हो सकता है।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 10:13:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 10:13:28 PM (IST)
जबलपुर में रेलवे महिला अफसर की बनाई वीडियो, सोसायटी पहुंचकर गार्ड को पीटा, अपहरण की धमकी दे पिता से अभद्रता

HighLights

  1. जानकारी लेने कार्यालय पहुंची युवती
  2. टेंडर के संबंध में बात करने के लिए कहा
  3. गोरखपुर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे में पदस्थ इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईइएस) की 31 वर्षीय महिला अफसर को मैसेज भेजकर बातचीत शुरू करने के बाद परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने उनके कार्यालय में चोरी से वीडियो बनाया।

अंदर जाने से रोकने पर गार्ड से मारपीट

इसके बाद एक युवती और युवक कई बार उनकी सोसायटी पहुंचे और अंदर जाने से रोकने पर गार्ड से मारपीट की। इतना ही नहीं, महिला अफसर के पिता को वीडियो भेजकर उन्हें अगवा करने की धमकी देने और अभद्रता करने का भी आरोप है।


अफसर शनिवार को गोरखपुर थाने पहुंचीं

परेशान महिला अफसर शनिवार को गोरखपुर थाने पहुंचीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टेंडर के बहाने भेजा था वाट्सएप मैसेज

गोरखपुर पुलिस के अनुसार महिला अफसर पश्चिम मध्य रेलवे में पदस्थ हैं। 22 अप्रैल को उनके सरकारी नंबर पर वाट्सएप मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने टेंडर के संबंध में बातचीत करने की बात कही।

संबंधित जानकारी लेने कार्यालय पहुंची युवती

महिला अफसर ने कार्यालयीन समय में बात करने की बात कहकर बातचीत समाप्त कर दी। 18 सितंबर को एक युवती लगेज से संबंधित जानकारी लेने महिला अफसर के कार्यालय पहुंची।

भृत्य के माध्यम से संबंधित विभाग भेज दिया

महिला अफसर ने भृत्य के माध्यम से उसे संबंधित विभाग भेज दिया। इसके बाद 21 सितंबर को वही युवती दोबारा उनके कार्यालय पहुंची और अपने साथ फल लेकर आई। महिला अफसर ने फल लेने से मना कर दिया। इसी दौरान युवती ने कथित तौर पर चोरी से महिला अफसर का वीडियो बना लिया।

सोसायटी में पहुंचकर गार्ड से मारपीट

इसके बाद युवती के साथ एक युवक भी महिला अफसर की सोसायटी में आने लगा। दोनों कई बार उनसे मिलने का प्रयास करते रहे। करीब चार-पांच दिन तक यह सिलसिला चलता रहा।

जानकारी महिला अफसर को दी

सोसायटी के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी महिला अफसर को दी। लोगों से टेंडर के संबंध में महिला अफसर से बातचीत करने की बात कहते थे। गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की।

पिता को वीडियो भेजकर दी अगवा करने की धमकी

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने महिला अफसर के जयपुर निवासी पिता को वही वीडियो भेजा, जिसे युवती ने कार्यालय में बनाया था। इसके बाद पिता को फोन कर महिला अफसर को अगवा करने की धमकी दी गई और उनके साथ अभद्रता की गई। पिता ने इसकी जानकारी महिला अफसर को दी।

एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू

महिला अफसर को आशंका हुई कि अप्रैल में उनके सरकारी नंबर पर आया टेंडर संबंधी मैसेज और बाद में कार्यालय व सोसायटी में पहुंचने वाली युवती और युवक के बीच संबंध हो सकता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर होकर चलने वाली वलसाड-दानापुर स्पेशल के आठ फेरे बढ़े, संशोधित समय-सारणी जान लें