• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के बरगी बांध में तीन मीटर बढ़ा जलस्तर, 417 मीटर तक पहुंचा; सप्‍ताह भर में खुल सकते हैं गेट

कमजोर मानसून के चलते इस बार बरगी बांध का जलस्तर 407.65 मीटर नीचे तक पहुंच गया था। पानी की कमी का असर बिजली उत्पादन पर भी पड़ा है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 11:59:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 11:59:30 AM (IST)
जबलपुर के बरगी बांध में तीन मीटर बढ़ा जलस्तर, 417 मीटर तक पहुंचा; सप्‍ताह भर में खुल सकते हैं गेट
25 जुलाई को बरगी बांध का जलस्तर 413.75 मीटर था जो रविवार को 417 मीटर तक दर्ज किया गया।

HighLights

  1. 25 जुलाई को 413 मीटर था जलस्तर
  2. पानी कैंचमेंट एरिया में पहुंच रहा है
  3. इस लिहाज से अब पांच मीटर खाली है

नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मानसून के मेहरबान होने से रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना (बरगी बांध) का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मंडला, डिंडौरी में हुई बारिश का पानी बरगी बांध के कैंचमेंट एरिया में पहुंच रहा है। 25 जुलाई को बरगी बांध का जलस्तर 413.75 मीटर था जो रविवार को 417 मीटर तक दर्ज किया गया।

बांध का जलस्तर 420 मीटर तक पहुंच जाएगा

बांध का अधिकतम जलस्तर 422.76 मीटर है। इस लिहाज से बांध अब पांच मीटर खाली है। हालांकि जिस तरह से बारिश हो रही है उसे देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि बांध का जलस्तर 420 मीटर तक पहुंच जाएगा। मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। बारिश की नई खेप लेकर आए बादलों ने शनिवार की रात से जो बरसना शुरू किया तो दिन भर बरसते रहे। हालांकि रविवार को दिन भर कभी हल्की तो कभी रिमझिम बारिश होती रही।


मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग को जो संकेत मिल रहे है उसके अनुसार 20 अगस्त तक इसी तरह बारिश का क्रम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले-24 से 48 घंटे के दौरान जबलपुर सहित नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, दमोह और सागर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमा में उत्तर ओडिशा और उससे सटे झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बना था जो पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित था। मानसून ट्रफ अब बीकानेर, ग्वालियर, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव क्षेत्र के केंद्र, पुरी और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।

जबलपुर सहित संभाग के जिलाें में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश

इन मौसम प्रणालियों के चलते जबलपुर सहित संभाग के जिलाें में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। 20 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बाक्स--बढ़ा बारिश का आंकड़ा:बारिश का नया दौर शुरू होने से मौसम विभाग में दर्ज बारिश का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। रविवार को करीब सात मिली बारिश के बाद मानसून सीजन में हुई कुल बारिश का आंकड़ा 346 मिमी तक पहुंच गया है। हालांकि गत वर्ष आज के दिन तक 772.3 मिमी बारिश हो चुकी थी। मानसून की धीमी गति को देखते हुए इस बार मानूसन का कोटा पूरा होगा या नहीं इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

दो दिन में चार डिग्री गिरा पारा

इधर मौसम में आए बदलाव से तापमान भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दो दिनों में दिन का अधिकतम तापमान चार डिग्री तक नीचे आ गया है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को चार डिग्री की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई है। तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- संस्कार कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री के आगमन से उत्साह, जबलपुर के स्कूलों में अवकाश; बदला यातायात, देखें फोटो