

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पिछले चार दिनों से बारिश का दौर थम हुआ है। बादल तो छा रहे पर बरस नहीं नहीं। बादलों का पूरा जोर अभी पश्चिमी की तरफ है। हालांकि अब एक बार फिर बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां पूर्वी मध्यप्रदेश की तरफ सक्रिय हो रही है।
14 अगस्त के बाद जबलपुर सहित संभाग में जोरदार बारिश शुरू हो सकती है। बहरहाल गुरुवार को जरूर जबलपुर में स्थानीय बादलों ने खंड वर्षा की। मेडिकल कालेज तरफ तेज बौछारें पड़ी वहीं मदनमहल, ब्लूम चौक की तरफ सूखा रहा। शुक्रवार को भी जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश संभावित है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल तट के ऊपर बना सुचिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर गंगीय पश्चिम बंगाल तथा उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।
यह उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड की ओर आगे बढ़ सकता है तथा अगले 24 घंटों के दौरान इसके अवदाब में केंद्रित होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 14-15 अगस्त को जबलपुर में हल्की बारिश तो अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं उमरिया और बालाघाट में अत्याधिक बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
गत वर्ष के मुकाबले 474 मिमी बारिश पिछड़ी है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के अंतिम दिनों में बारिश अपना आधा कोटा पूरा कर सकती है। वहीं तापममान की बात करें तो गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
सूर्योदय- 5: 47
सूर्यास्त- 6:43
तापमान
अधिकतम -24.8
न्यूनतम - 23.6
आर्दता-92
-86
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
14 अगस्त- 29.0 - 24.0
15 अगस्त- 28.0 - 24.0
कटनी
14 अगस्त- 29.0 - 25.0
15 अगस्त- 29.0 - 24.0
मंडला
14 अगस्त- 29.0 - 24.0
15 अगस्त- 30.0 - 24.0
यह भी पढ़ें- जबलपुर में उफनती नर्मदा की लहरों के बीच लहराया तिरंगा, 200 तैराकों ने निकाली 10 किमी यात्रा