• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को स्कूटर पर ले गए युवक, वीडियो प्रसारित, वन विभाग ने मचा हड़कंप

पनागर वन परिक्षेत्र के भरदा पड़रिया अंतर्गत द्वारिका परिसर में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे स्कूटर पर लादकर परियट नदी में छोड़...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 10:25:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 10:25:03 PM (IST)
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को स्कूटर पर ले गए युवक, वीडियो प्रसारित, वन विभाग ने मचा हड़कंप
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. 11 सितंबर को मगरमच्छ को परियट नदी में छोड़ दिया गया
  2. विशेष वाहन और जरूरी संसाधन उपलब्ध रहते हैं
  3. आधिकारिक जांच कराने और दोषी पर कार्रवाई की बात

नईदुनिया प्रतिनिधि जबलपुर। पनागर वन परिक्षेत्र के भरदा पड़रिया अंतर्गत द्वारिका परिसर में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे स्कूटर पर लादकर परियट नदी में छोड़ने का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हुआ है।

इस सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर वन्य जीव का इस तरह से परिवहन किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग में भी हड़कंप मच गया है। वनमंडलाधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

11 सितंबर को मगरमच्छ को परियट नदी में छोड़ दिया गया

विदित हो कि परियट नदी से निकल कर द्वारिका परिसर पहुंचा मगरमच्छ पांच सितंबर से ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना था। 11 सितंबर को वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में पकड़ मगरमच्छ को परियट नदी में छोड़ दिया गया। परंतु सुरक्षित वाहन से ले जाने के बजाय स्कूटर पर रखकर ले जाया गया।

इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में कुछ युवक सड़क पर स्कूटर के आगे मगरमच्छ को रखकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

विशेष वाहन और जरूरी संसाधन उपलब्ध रहते हैं

वन विभाग के पास वन्यजीवों के रेस्क्यू और सुरक्षित परिवहन के लिए विशेष वाहन और जरूरी संसाधन उपलब्ध रहते हैं। इसके बावजूद संरक्षित वन्यजीव को खुले स्कूटर पर ले जाने की शिकायत जबलपुर वनमंडलाधिकारी से की गई है। जिस पर सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए गए। इस दौरान मगरमच्छ के साथ सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी।


आधिकारिक जांच कराने और दोषी पर कार्रवाई की बात

मामले की जानकारी मिलने पर जबलपुर वनमंडलाधिकारी पुनीत सोनकर ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है। वन विभाग यह पता लगा रहा है कि रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को दोपहिया वाहन से किसके निर्देश पर और क्यों ले जाया गया।

परियट नदी में 800 से ज्यादा मगरमच्छ

परियट नदी मगरमच्छों की शरणस्थली बन चुकी है। स्थानीय स्तर पर यहां करीब 800 से ज्यादा मगरमच्छ होने का अनुमान है। बारिश के दौरान नदी, तालाब और जलाशयों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। पानी और भोजन की तलाश में वे आसपास के गांवों और खेतों तक पहुंच रहे हैं।

नदी-तालाबों के आसपास ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत

वन्य प्राणी विशेषज्ञ शंकरेंद्र नाथ बताते हैं कि मटामर, रिमझा, सोनपुर, खमरिया व आस-पास के गांव में अक्सर मगरमच्छ दिखाई देते हैं। नदी और तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को खेतों में जाने और जलस्रोतों के नजदीक काम करने में डर बना रहता है।

बारिश में मगरमच्छ अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-तालाबों के आसपास ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मगरमच्छ का रेस्क्यू कर स्कूटर पर ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। मगरमच्छ को दोपहिया वाहन से किसके निर्देश पर और क्यों ले जाया गया जानकारी ली जाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

-पुनीत सोनकर, वनमंडलाधिकारी, जबलपुर

यह भी पढ़ें- जबलपुर में सड़क पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, कार नंबर से युवकों की तलाश