झाबुआ जिले के एक गांव के खेत में निकला विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
जिले के ग्राम मिंडल में गुरुवार को खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी, जिसने एक श्वान को अपने चंगुल में जकड़ रखा था। यह नजारा ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 10:57:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 10:57:04 AM (IST)
झाबुआ के खेत में पकड़ा विशालकाय अजगर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- जिले के ग्राम मिंडल में ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर को देखा, जिसने एक श्वान को अपने चंगुल में जकड़ रखा था
- यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए और खेत में भारी भीड़ जमा हो गई
- टीम ने ग्रामीणों को दूर कर विशेष उपकरणों की मदद से इस सीजन के पहले अजगर को बेहद सावधानी से रेस्क्यू किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। जिले के ग्राम मिंडल में गुरुवार को खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी, जिसने एक श्वान को अपने चंगुल में जकड़ रखा था। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए और खेत में भारी भीड़ जमा हो गई।
अजगर ने एक श्वान को अपने चंगुल में जकड़ रखा था
घटना मार्शल पिता तेरसिंह सिंगाड़ के खेत की है। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को नुकसान नहीं पहुंचाया और तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएफओ भारत सोलंकी के निर्देश पर वनपाल विजय कतीजा, सुनील सिंह और रंजन मेड़ा की टीम मौके पर पहुंची।
वन विभाग की टीम ने अजगर को सावधानी से रेस्क्यू किया
अजगर दिखने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इतने विशालकाय अजगर को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को दूर कर विशेष उपकरणों की मदद से इस सीजन के पहले अजगर को बेहद सावधानी से रेस्क्यू किया। सुरक्षित पकड़ने के बाद अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो देर रात इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुए, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
आकाशीय बिजली गिरने से किसान सहित दो बैलों की मौत
थांदला: ग्राम पंचायत कलदेला के उड़ीखाली फलिया में गुरुवार को शाम करीब छह बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान सहित दो बैलों की मौत हो गई।मृतक किसान की पहचान कलजी मईडा पुत्र मडिया मईड़ा के रूप में हुई है। हादसे के दौरान किसान खेत में बखर से जुताई कर रहा था। अचानक तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली से किसान और दोनों बैलों को मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत अपने निजी वाहन से शव को थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।