भागीरथपुरा के बाद झाबुआ के हुसैनी चौक पर मिला दूषित जल, पेयजल लाइन में मिल रहा था नाली का दूषित पानी
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल का कांड अभी तक प्रदेश नहीं भूला है। इसी बीच उसी तरह का मामला झाबुआ के हुसैनी चौक पर आ गया है। करीब 14 परिवार को दू ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 06:22:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 06:22:06 PM (IST)
इस तरह से पाइप लाइन लीकेज होने से पेयजल दूषित होने लगा।HighLights
- झाबुआ के हुसैनी चौक पर दूषित जल मिला
- रहवासियों की आपत्ति के बाद प्रशासन सक्रिय
- अब तक करीब 14 परिवार को पेयजल मिला
नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल का कांड अभी तक प्रदेश नहीं भूला है। इसी बीच उसी तरह का मामला झाबुआ के हुसैनी चौक पर आ गया है। यहां पेयजल पाइप लाइन डाली गई। समीप से ही नाली का गंदा पानी भी जा रहा था। लीकेज होने से यह लाइन आपस में मिल गई। करीब 14 परिवार को दूषित पेयजल मिलने लगा। उन्होंने तत्काल आपत्ति ली। रहवासियों ने एकत्रित होकर नगर पालिका कार्यालय जाकर पत्र दिया। उसके बाद जाकर नगर पालिका के दल सक्रिय हुआ। अब कहा जा रहा है कि लाइन दूरस्थ करवा रहे हैं।
रमजान के माह में बढ़ी रहवासियों की चिंता
यह मामला दो दिन पहले से ही चल रहा है। रमजान का माह चल रहा है। ऐसे में जब हुसैनी चौक के समीप रहने वाले परिवारों को दूषित पेयजल मिलने लगा तो वे चिंतित हो गए। रहवासी मोहम्मद इस्तियाक शेख ने बताया कि दूषित पेयजल की सूचना देने के लिए कई बार मोबाइल किया लेकिन कोई जवाबदार बात करने के लिए उपलब्ध ही नहीं हुए। कोई भी मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे थे। आखिरकार वे सभी एकत्रित होकर नगर पालिका कार्यालय गए। वहां जाकर लिखित में शिकायत की। इसके बाद जाकर दल मौका मुआयना करने आया।