ट्रेन से बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 167 मुस्लिम बच्चों को तस्करी की आशंका में कटनी स्टेशन पर उतारा
ट्रेन के कटनी स्टेशन पहुंचते ही, सभी बच्चों को ट्रेन से नीचे उतारकर निगरानी में लिया और उनसे काउंसलिंग की गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 01:51:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 01:56:48 PM (IST)
कटनी रेलवे स्टेशन पर बच्चों को उतारा गया।HighLights
- सामाजिक संगठन से मिली सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई
- बच्चों को मदरसे में दाखिला कराने की बात सामने आई है
- बिहार में जिन क्षेत्रों से बच्चे ले जाए गए, वहां से संपर्क किया जा रहा
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। बिहार से महाराष्ट्र पटना पुणे एक्सप्रेस से ले जाए जा रहे डेढ़ सौ से अधिक मुस्लिम बच्चों को मानव तस्करी की आशंका पर देर रात कटनी स्टेशन में उतारा गया। बाल कल्याण समिति और रेल पुलिस ने बच्चों को बाल सुरक्षा गृह में ठहराया है और जांच कर रही है।
शनिवार की रात को महिला बाल विकास विभाग और आरपीएफ को सामाजिक संगठन से सूचना मिली कि पटना पुणे ट्रेन से बड़ी संख्या 7 से 15 वर्ष के बच्चों को लेकर महाराष्ट्र ले जा रहे है और मानव तस्करी की आशंका है।
मामला की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपीएफ, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी और बाल सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन के कटनी स्टेशन पहुंचते ही, सभी बच्चों को ट्रेन से नीचे उतारकर अपनी निगरानी में लिया। ट्रेन से 167 बच्चे उतारे गए और उनसे काउंसलिंग की गई।
मदरसे में दाखिला कराने की बात सामने आई
मनीष तिवारी बाल सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ट्रेन से उतारे गए बच्चों में अधिकांश मुस्लिम समुदाय के हैं, जिन्हें बिहार से महाराष्ट्र जाया जा रहा था। बच्चों को ले जाने वालों से दस्तावेज मिले हैं, जिसमें मदरसे में बच्चों का दाखिला कराने की बात सामने आई है। आरपीएफ और बाल सुरक्षा अधिकारी के अलावा बाल विकास कल्याण की टीम मामले की जांच कर रही है।