• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

रक्षाबंधन पर एमपी के कटनी घर आए थे अक्षय, बोले थे कि जल्‍द लौटकर आऊंगा, अब शव का इंतजार

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे में कटनी का भी एक छात्र शिकार हो गया। मृतक छात्र की पहचान दुबे कालोनी निवासी ...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 05:55:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 05:55:20 PM (IST)
रक्षाबंधन पर एमपी के कटनी घर आए थे अक्षय, बोले थे कि जल्‍द लौटकर आऊंगा, अब शव का इंतजार
कटनी स्थित निवास पर लगा ताला व अक्षय यादव की जीवित अवस्‍था की फोटो। सौजन्य 

HighLights

  1. कटनी की दुबे कालोनी शोक की लहर दौड़ गई
  2. स्वजन रोते-बिलखते दिल्ली के लिए रवाना हो गए
  3. मंगलवार की सुबह होगा अंतिम संस्‍कार

नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। अक्षय रक्षाबंधन में घर आए थे और कुछ दिन पहले ही वापस दिल्ली लौटे थे। घटना की खबर मिलते ही कटनी दुबे कालोनी स्थित उनके निवास स्थान पर शोक की लहर दौड़ गई और स्वजन रोते-बिलखते दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्वजनों ने दिल्ली पहुंचकर उसके शव की शिनाख्त की है और शव सड़क मार्ग से कटनी लाया जा रहा है, स्‍वजन मंगलवार की सुबह कटनी पहुंचेंगे ।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकाम की पढ़ाई कर रहे थे

जानकारी के अनुसार दुबे कालोनी निवासी मंता सिंह यादव के पुत्र अक्षय यादव, 19 साल एक साल पहले ही दिल्ली में पढ़ाई करने को गए थे। जहां पर वह सत्य निकेतन स्थित पीजी में रहकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकाम की पढ़ाई कर रहे थे।


40 साल पुरानी इमारत ढहने के दौरान चपेट में आ गए

रविवार को सत्य निकेतन स्थित 40 साल पुरानी इमारत ढहने के दौरान अक्षत भी हादसे की चपेट में आ गए। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाॅक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्‍हे बचाया नहीं जा सका।

मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त

अक्षत यादव की असामयिक मौत की खबर मिलते ही दुबे कालोनी स्थित उसके निवास पर स्वजन और पड़ोसी जमा हो गए। दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेहतर भविष्य की तैयारी कर रहे अक्षत की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

स्वजनों को दिल्ली में शव सौंप दिया

सोमवार की दोपहर को स्वजनों को दिल्ली में युवक का शव सौंप दिया और सड़क मार्ग से स्वजन शव लेकर कटनी रवाना हुए हैं, जिनके मंंगलवार की सुबह पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के स्कूल में वर्चस्व के लिए जूनियर छात्रों को नंगा करके पीटा, दमोह में भी हुई थी ऐसी ही घटना