• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में विजयराघवगढ़ के डीपीएस की चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुला, गिरने से तीसरी के छात्र की मौत

विजयराघगढ़ के समीप ग्राम टीकर निवासी दिनेश यादव का बेटा जीत यादव(10) डीपीएस स्कूल में पढ़ता है। रोजाना की तरह वो बुधवार की सुबह स्कूल वैन में सवार होक...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 06:47:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 06:47:03 PM (IST)
कटनी में विजयराघवगढ़ के डीपीएस की चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुला, गिरने से तीसरी के छात्र की मौत
विजयराघवगढ़ के आजाद चौक पर प्रदर्शन करते बच्चे के स्वजन और स्थानीय लोग। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. चलती स्कूल वैन का अचानक दरवाजा खुल गया था
  2. घटना के बाद स्थानीयजनों में आक्रोश फैल गया
  3. स्थानीयजनों ने आजाद चौक पर चक्काजाम कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ स्थित डीपीएस स्कूल की वैन से गिरे एक छात्र की मौत हो गई। बताया जाता है कि चलती स्कूल वैन का अचानक दरवाजा खुल गया था।

आजाद चौक पर चक्काजाम

इस घटना के बाद स्थानीयजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नगर के आजाद चौक पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

वैन में सवार होकर विद्यालय जा रहा था

विजयराघगढ़ के समीप ग्राम टीकर निवासी दिनेश यादव का बेटा जीत यादव(10) डीपीएस स्कूल में पढ़ता है। रोजाना की तरह वो बुधवार की सुबह स्कूल वैन में सवार होकर विद्यालय जा रहा था।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

रास्ते में नदीपार पानी की टंकी के पास अचानक वैन का दरवाजा खुल गया, जिसकी वजह से जीत सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैमोर और बरही पुलिस मौके पर तैनात

इसके बाद बच्चे के स्वजन और स्थानीय लोगों ने नगर के आजाद चौक पर चक्काजाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमोर और बरही थाने का भी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। इधर विजयराघवगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


यह भी पढ़ें- जबलपुर में सुबह स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, शाम को जूडा की हड़ताल समाप्त, जूनियर डाॅक्टरों को राहत