• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

दिल्ली हादसे में मृत अक्षत का शव पहुंचा कटनी, इलाके में पसरा मातम, UPSC की परीक्षा पास करना चाहता था मृतक छात्र

दिल्ली साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे में जान गंवाने वाले कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव का शव मंगलवार सुबह दुबे कॉलोनी निवास पह...और पढ़ें

By Mukesh TiwariEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 11:50:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 01:10:41 PM (IST)
दिल्ली हादसे में मृत अक्षत का शव पहुंचा कटनी, इलाके में पसरा मातम, UPSC की परीक्षा पास करना चाहता था मृतक छात्र
कटनी पहुंचा मृतक छात्र अक्षत का शव, इलाके में पसरा मातम (नईदुनिया)

HighLights

  1. कटनी के छात्र का शव पहुंचा घर
  2. अंतिम दर्शन के लिए उमड़े रिश्तेदार
  3. पूरे इलाके में पसरा मातम

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। दिल्ली साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे में जान गंवाने वाले कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव का शव मंगलवार सुबह दुबे कॉलोनी निवास पहुंचा। शव लेकर जैसे ही एंबुलेंस घर के बाहर रुकी, स्वजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

माता-पिता अपने इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख पड़े। रिश्तेदार, पड़ोसी और बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर पहले से जमा थे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते रहे। पूरे इलाके में मातम पसरा रहा। अक्षत की असमय मौत से उसके स्कूल परिवार में भी गहरा शोक है।


यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहता था अक्षत

डीएसपी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा दुबे सहित शिक्षक और उसके साथी घर पहुंचे। प्रिंसिपल दुबे ने बताया कि अक्षत अक्सर उनसे कहता था कि वह यूपीएससी परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहता है, लेकिन हादसे ने उसके सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया। अक्षत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

यह भी पढ़ें- Gwalior Weather: बारिश पर ब्रेक लगते ही पारा ने लगाई छलांग, उमस और गर्मी बढ़ी, सबसे गर्म शहर रहा ग्वालियर

वह सत्य निकेतन स्थित एक पीजी में रहकर दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था। रात करीब डेढ़ बजे हादसे की सूचना मिलते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया। उस समय अक्षत के पिता राजस्थान गए थे और सूचना मिलते ही वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में ट्रक ड्राइवर के साथ साइबर क्राइम, 4 लाख 50 हजार रुपए की ठगी; FIR दर्ज