ऑफिस में सब अपना काम कर रहे थे, अचानक अंदर घुस आया तेंदुए का बच्चा; एमपी के कटनी की घटना
कटनी जिले के बड़वारा में महालक्ष्मी क्रेशर प्लांट के ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ऑफिस के अंदर तेंदुए का शावक घुस आया। क्रेशर प्लांट वन परिक्षेत ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 12:57:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 01:03:03 PM (IST)
ऑफिस के अंदर घुस आया तेंदुए का शावक।HighLights
- तेंदुए के शावक को ऑफिस के अंदर देख कर्मचारियों के उड़े होश
- सभी बाहर निकल आए और तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी
- शावक को रेस्क्यू कर अब उसकी मां की तलाश कर रही है टीम
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कटनी जिले के वन परिक्षेत्र बड़वारा वन परिक्षेत्र के बरही अंतर्गत जाजागढ़-बिचपुरा स्थित एक क्रेशर प्लांट के ऑफिस में एक तेंदुआ शावक घुस गया, जिससे प्लांट में हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने शावक का रेस्क्यू किया है और उसकी मां की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार जाजागढ़- बिचपुरा गांव बांधवगढ़ की सीमा से लगा है। शनिवार की सुबह महालक्ष्मी क्रेशर प्लांट के ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ऑफिस के अंदर तेंदुए का शावक घुस गया। क्रेशर प्लांट वन परिक्षेत्र से सटा हुआ है।