कटनी में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे ऑटो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल
कटनी में सड़क हादसे में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिल ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 10:31:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 10:31:30 PM (IST)
जिला अस्पताल में भर्ती घायल।HighLights
- कटनी में ट्रैक्टर-ऑटो की हुई भिड़ंत
- खिरहनी निवासी 5 लोग हुए लहूलुहान
- ढाबे के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कुठला थाना अंतर्गत कैलवारा कला में सड़क हादसे में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एनएच 30 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
घायल शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार खिरहनी क्षेत्र से पटेल समाज के लोग कुठला थाना के कैलवारा कला गांव शादी समारोह में रविवार को शामिल होने गए थे। देर शाम सभी ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान एनएच 30 में एक ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी।