कटनी में भूसा वालों से पैसा लेने में स्टिंग कर हटाया, उसी को सौंपी कुठला थाने की कमान
विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा को थाने से हटाते हुए पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही एसपी ने पांच साल से एक थाना में पदस्थ रहे पुलिस कर्मियों ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 07:42:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 07:42:43 AM (IST)
सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करता हुआ पुलिस चौकी स्टाफ। नईदुनियाHighLights
- अवैध वसूली के मामले में एसपी ने थाना से हटाया था
- कुठला थाना को देर रात नया थाना प्रभारी मिल गया
- थाने में दबिश देकर रकम जब्त की थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी।जिले में पिछले एक सप्ताह से थाना प्रभारी के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए कुठला थाना को देर रात नया थाना प्रभारी मिल गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने लाइन में पदस्थ निरीक्षक अखिलेश दाहिया को थाने की कमान सौंपी है।
पहले बहोरीबंद थाना में पदस्थ रहे
कुछ दिन पहले बहोरीबंद थाना में पदस्थ रहे दाहिया को प्रतिबंध के बाद भूसा परिवहन करने वालों से अवैध वसूली के मामले में एसपी ने थाना से हटाया था। बकायदा दो डीएसपी को भेजकर एसपी ने स्टिंग आपरेशन कराया था।
अखिलेश दाहिया को कुर्सी से हटाते हुए लाइन भेजा था
लाइन के पुलिस बल ने भूसा व्यापारी बनकर ट्रैक्टर में बैठकर पुलिसकर्मी को पैसा दिया था और उसके बाद डीएसपी स्लीमनाबाद और प्रशिक्षु डीएसपी ने थाने में दबिश देकर रकम जब्त की थी। मामले में एसपी ने थाना प्रभारी रहे अखिलेश दाहिया को कुर्सी से हटाते हुए लाइन भेजा था।
निरीक्षक अभिषेक चौबे ढीमरखेड़ा थाना भेजा गया था
अब उन्हीं को शहर के महत्वपूर्ण थाने कुठला की कमान सौंपी गई है। दूसरी ओर आरोपों के बीच कुठला और माधवनगर थाना से हटाए गए निरीक्षक अभिषेक चौबे ढीमरखेड़ा थाना भेजा गया था।
एसपी ने विजयराघवगढ़ थाना का प्रभारी बनाया
अब उनको वहां से हटाते हुए एसपी ने विजयराघवगढ़ थाना का प्रभारी बनाया है। उनके स्थान पर लाइन में पदस्थ महिमा रघुवंशी को ढीमरखेड़ा थाना की कमान सौंपी गई है।
पुलिस कर्मियों को भी जारी सूची में इधर से उधर किया गया
विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा को थाने से हटाते हुए पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही एसपी ने पांच साल से एक थाना में पदस्थ रहे पुलिस कर्मियों को भी जारी सूची में इधर से उधर किया गया है।