कटनी में सीमांकन के लिए मांगी पांच हजार रिश्वत, कौडिया पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त ने दबोचा
पैसे देकर बाहर निकला लोकायुक्त टीम ने आरोपित पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 02:23:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 02:23:00 PM (IST)
HighLights
- पत्नी के नाम पर एक एकड़ 80 डिसमिल जमीन खरीदी थी
- पीड़ित ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर अंजुलता पटले से शिकायत की
- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। जमीन के सीमांकन के नाम पर ग्रामीण से 5000 की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है और कार्रवाई की जा रही है।
कोडिया गांव निवासी शिवकुमार जायसवाल ने की है शिकायत
लोकायुक्त निरीक्षक राहुल गजभिए ने बताया कि कोडिया गांव निवासी शिवकुमार जायसवाल ने अपनी पत्नी देववती के नाम पर एक एकड़ 80 डिसमिल जमीन खरीदी थी। सीमांकन के एवज में पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
पटवारी आवेदक से बातचीत में रिश्वत लेने को तैयार हो गया
मामले में पीड़ित ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर अंजुलता पटले से शिकायत की। एसपी ने मामले का सत्यापन कराने के बाद टीम को कटनी भेजा। पटवारी आवेदक से बातचीत में वह पांच हजार रुपये रिश्वत लेने को तैयार हो गया।
पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया
पीड़ित ने मंगलवार की दोपहर को रिश्वत की पांच हजार रूपये की राशि पटवारी को उसके बहोरीबंद रोड स्थित प्राइवेट कार्यालय में दी। जैसे ही वह पैसे देकर बाहर निकला लोकायुक्त टीम ने आरोपित पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।