• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी

कटनी में चोरी के आरोपी ने थाने से पुलिस को दिया चकमा, तलाश के लिए कई टीमें रवाना

माधवनगर थाने से चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस टीमें तलाश में जुटीं, लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

By Mukesh TiwariEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 11:20:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 11:20:31 AM (IST)
कटनी में चोरी के आरोपी ने थाने से पुलिस को दिया चकमा, तलाश के लिए कई टीमें रवाना
पुलिस की हिरासत से चोर फरार। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. चोरी का आरोपित माधवनगर थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार।
  2. पुलिस ने आरोपित की तलाश में कई टीमें रवाना कीं।
  3. अमकुही की दो फैक्ट्रियों में चोरी मामले में पूछताछ चल रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। माधवनगर थाना पुलिस की हिरासत से चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया एक आरोपित शनिवार को पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। आरोपित के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल उसकी तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपित की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। साथ ही हिरासत से आरोपित के भागने की घटना में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है।


दो फैक्ट्रियों में चोरी के मामले में चल रही थी पूछताछ

जानकारी के अनुसार, माधवनगर थाना क्षेत्र के अमकुही इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दो फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सोनू साहू पिता कालू साहू, निवासी बिलहरी एवं वर्तमान निवासी कैलवारा फाटक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। पुलिस जांच में उसकी संलिप्तता भी सामने आई थी।

थाना परिसर से अचानक भाग निकला आरोपी

शनिवार को आरोपी थाना परिसर में बैठा था। इसी दौरान उसने मौका देखकर पुलिस को चकमा दिया और थाने से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू की। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- जबलपुर के ऐतिहासिक यहूदी आरामगाह को बचाने इजरायल में अभियान तेज, हाई कोर्ट में भी जारी है कानूनी लड़ाई