कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाया रेलवे ट्रैक
सिंगरौली और बिलासपुर रूट अभी भी प्रभावित है और गुड्स ट्रेनों को जहां ग्रेड सेपरेटर से निकाली जा रही हैं तो वहीं यात्री ट्रेनों को कटनी स्टेशन से चलाया ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 12:54:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 01:04:13 PM (IST)
कटनी में जहां मालगाड़ी के डिब्बे उतरे थे, वहां ट्रैक पर अब भी काम जारी है।HighLights
- अभी यात्री ट्रेनों को कटनी स्टेशन से चलाया जा रहा है
- सिंगरौली, बिलासपुर और बीना रेल मार्ग प्रभावित हो गया था
- बाबाघाट केबिन के पास पटरी से उतर गए थे 5 डिब्बे
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। बिलासपुर कटनी रेल खंड में मुड़वारा से पहले बाबा घाट में बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी में लाने के बाद अब ट्रैक सुधारने का कार्य जारी है। पिछले 24 घंटे बीत चुके हैं और अभी तक ट्रैक बहाल नहीं हो सका है।
बड़ी संख्या में रेलवे का अमला क्षतिग्रस्त पटरियों को सुधारने और स्लीपर बदलने के कार्य में लगातार लगा हुआ है।सिंगरौली और बिलासपुर रूट अभी भी प्रभावित है और गुड्स ट्रेनों को जहां ग्रेड सेपरेटर से निकाली जा रही हैं तो वहीं यात्री ट्रेनों को कटनी स्टेशन से चलाया जा रहा है।
![naidunia_image]()
उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक ट्रेक का सुधार कार्य पूरा हो जाएगा और उसके बाद रेल आवागमन शुरू हो जाएगा। शनिवार की सुबह 10.30 बजे के लगभग बिलासपुर से कोयला लेकर बड़ोदरा जा रही एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे मुड़वारा स्टेशन से पहले बाबाघाट केबिन के पास पटरी से उतर गए थे।
![naidunia_image]()
जिसके चलते सिंगरौली, बिलासपुर और बीना रेल मार्ग प्रभावित हो गया था। कटनी, सतना और जबलपुर की टीम सुधार कार्य में लगाई गई थीं तो वहीं रेलवे के बड़े अधिकारी भी मौके पर जमे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : जबलपुर में भाई ने कर दी बहन के दोस्त की हत्या, तो उसने फांसी लगाकर दे दी जान