कटनी में आरपीएफ-जीआरपी जवानों और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प, मारपीट के आरोपों के बीच कोतवाली में हंगामा
कोतवाली थाना क्षेत्र के बैलट घाट क्षेत्र की महिलाओं और रहवासियों ने आरपीएफ और जीआरपी के जवानों पर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 08:21:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 08:21:41 PM (IST)
जवानों और स्थानीय लोगों में झड़पHighLights
- आरपीएफ और जीआरपी जवानों पर मारपीट का आरोप
- विवाद के दौरान युवक, बहन को चोट आने की जानकारी
- एक जवान भी घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैलट घाट क्षेत्र की महिलाओं और रहवासियों ने आरपीएफ और जीआरपी के जवानों पर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पहुंचे करीब आधा सैकड़ा लोगों ने घटना की शिकायत की।
विवाद और मारपीट
लोगों ने बताया कि गुरुवार की शाम कुछ युवक बस्ती के पास पेड़ के नीचे नशा कर रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी के दो जवान वहां पहुंचे। युवकों से उनका विवाद हुआ और मारपीट हो गई। इसके बाद जवान मौके से चले गए और कुछ देर बाद आरपीएफ व जीआरपी के सात से आठ जवान वहां पहुंच गए।
जवानों ने लोगों के साथ मारपीट की
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जवानों ने लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई और उसे बचाने पहुंची उसकी बहन को भी चोट आई। लोगों का यह भी आरोप है कि मारपीट करने वालों की तलाश में जवान घरों में घुस गए और वहां भी मारपीट की।
जवानों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोग कोतवाली पहुंच गए और जवानों पर कार्रवाई की मांग करते हुए वहां जमा रहे। वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान एक जवान के साथ भी मारपीट हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।