कटनी जिले दुकान में लगी से जिंदा जल गया मालिक, परिवार का आरोप- पुराने विवाद में हत्या कर जलाया
कटनी के कोटा थाना क्षेत्र के कछगवां गांव में कबाड़ की दुकान में आग लगने से मालिक रघुनाथ पटेल की जिंदा जलकर मौत हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 01:29:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 01:31:40 PM (IST)
घटनास्थल पर लगी भीड़।HighLights
- शनिवार रात 8 बजे पंकज दुकान पहुंचा, पिता झुलसे मिले; अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
- मृतक के बेटे ने तेजी लाल चौधरी और परिवार पर हत्या कर दुर्घटना दिखाने के लिए आग लगाने का लगाया आरोप
- थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा बोले- प्रथम दृष्टया आग से मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कटनी जिले के कोटा थाना अंतर्गत कछगवा गांव में एक दुकान में भड़की आग में एक व्यक्ति की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। वहीं स्वजनों का आरोप है कि पुराने विवाद के चलते उसकी हत्या कर शव को जलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कछगवां निवासी रघुनाथ पटेल पिता जगदीश पटेल 52 साल की मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत की दुकानों में कबाड़ की दुकान थी। रघुनाथ के बेटे पंकज ने बताया कि शनिवार की रात आठ बजे के लगभग जब दुकान पहुंचा तो दुकान में आग लगी हुई थी और पिता अंदर झुलसे पड़े थे।
किसी तरह से आग बुझाते हुए वह पिता को लेकर परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे का आरोप है कि गांव के ही तेजी लाल चौधरी से उनका पुराना विवाद चल रहा है।
पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
उनको शंका है कि इस विवाद के चलते तेजी लाल और उसके परिवार के लोगों ने पिता की हत्या कर घटना को दुर्घटना बनाने के लिए दुकान में आग लगाई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पीएम कराया है और मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने से मौत होना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।