कटनी के स्लीमनाबाद की 12 किमी लंबी टनल जून अंत तक होगी तैयार, धंस गए थे नौ श्रमिक
15 साल का इंतजार, तारीख पर तारीख और बढ़ता इंतजार। यह स्थिति स्लीमनाबाद की 12 किमी. लंबी अंडरग्राउंड टनल की है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 10:35:37 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 10:35:37 AM (IST)
स्थिति यह भी आई कि अमेरिका और जर्मनी से बुलाई गईं विदेशी मशीनें भी हांफ गईं। सौजन्य सोशल मीडियाHighLights
- कुआं उगलेगा विदेशी मशीनें, तब शुरू होगी अंडरग्राडंड टनल
- टनल के बनने के बाद मशीनों को बाहर निकालना चुनौती होगी
- अमेरिका-जर्मनी की मशीनें ,पटरियां बाहर निकालने में लगेंगे डेढ़ माह
मुकेश तिवारी, नईदुनिया कटनी। 2011 में काम शुरू हुआ था। लागत भी 799 से बढ़कर 1400 करोड़ हो गई। स्थिति यह भी आई कि अमेरिका और जर्मनी से बुलाई गईं विदेशी मशीनें भी हांफ गईं। तब से दो मुख्यमंत्री भी बदल गए।
एक बड़ा सीमेंटेड कुआं बनाया गया है
अब राहत की बात यह है कि यह टनल संभवत: जून तक बनकर तैयार हो जाएगी। हालांकि जून के अंत तक टनल के बनने के बाद मशीनों को बाहर निकालना चुनौती होगी। इसके लिए यहां एक बड़ा सीमेंटेड कुआं बनाया गया है, जहां से इन मशीनों को खोलकर कल-पुर्जे निकाले जाएंगे।
कुएं से बाहर निकालने का कार्य प्रारंभ होगा
कल-पुर्जें को क्रेनों के माध्यम से 100 फीट गहरे कुएं से बाहर निकालने का कार्य प्रारंभ होगा। श्रमिकों व सामग्री को टनल के अंदर ले जाने बिछाई गई पटरी व अन्य सामग्री को भी बाहर निकाला जाएगा।
तो यही वजह है कि इस बार पक्का कुआं बनाया
इससे पहले भी फरवरी 2022 में मशीन सुधारने के लिए बनाए गए कुएं में नौ श्रमिक धंस गए थे, जिसमें दो की मौत हो गई थी। यही वजह है कि इस बार पक्का कुआं बनाया गया है।
नहर से अक्टूबर माह में पानी छोड़ा जाता है
एनबीडीए के अनुसार नहर से अक्टूबर माह में पानी छोड़ा जाता है। उम्मीद है कि अक्टबूर से टनल के माध्यम से पांच जिलों की प्यास बुझ पाए।
2.45 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी
जबलपुर से निकली यह नहर 195 किमी खुली है। नहर प्रारंभ होने से जबलपुर, कटनी, सतना, मैहर और रीवा की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के मदन महल अंडर ब्रिज में पानी में फंसी कार, संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल