• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

कलेक्टर साहब, प्लीज मुझे जिंदा कर दीजिए, खंडवा में गले में तख्ती टांगकर पहुंची दृष्टिबाधित वृद्धा

समग्र आईडी डिलीट और दस्तावेजों में मृत घोषित होने के बाद से परेशान चिराखदान सुदामानगर निवासी दृष्टीबाधित वृद्धा शशिकला पत्नी पूनमचंद एक बार फिर जनसुनवाई में पहुंची।

By Geete GovindEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 02:59:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 07:21:30 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कलेक्टर साहब, प्लीज मुझे जिंदा कर दीजिए, खंडवा में गले में तख्ती टांगकर पहुंची दृष्टिबाधित वृद्धा
दस्तावेजों में मृत घोषित होने से परेशान शशिकलाबाई गले में तख्ती टांगकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। -नईदुनिया

HighLights

  1. जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित, उठाई कार्रवाई की मांग
  2. समग्र आईडी डिलीट और दस्तावेजों में मृत घोषित होने के बाद से परेशान
  3. वृद्धा शशिकला पत्नी पूनमचंद एक बार फिर जनसुनवाई में पहुंची

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : सरकारी दस्तावेजों में किसी जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जाए, तो उसकी जिंदगी कितनी मुश्किल हो सकती है, इसका उदाहरण शहर के चिराखदान निर्मलधाम बस्ती में देखने को मिल रहा है।

यहां रहने वालीं दृष्टिहीन वृद्धा शशिकला पत्नी पूनमचंद अपनी ही पहचान और जीवित होने का प्रमाण देने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। उनकी समग्र आइडी डिलीट कर दी गई है और दस्तावेजों में मृत बता दिया गया है। इसके चलते पेंशन सहित शासकीय योजनाओं का लाभ भी बंद हो गया है।

वृद्धा दो बार जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर के साथ गले में तख्ती टांगकर वह कलेक्टोरेट पहुंचीं और अपनी पीड़ा बताई।


वृद्धा के अनुसार, नगर निगम में समग्र आईडी के संबंध में जानकारी लेने पर उसे मृत घोषित किए जाने की बात कही जाती है। वह कई बार निगम कार्यालय जाकर दस्तावेजों में सुधार की गुहार लगा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पांच अन्य महिलाओं की पेंशन भी बंद

नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने वृद्धा की परेशानी सुनने के बाद कहा कि गरीब लोगों के साथ इस तरह का अन्याय ठीक नहीं है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी पांच अन्य महिलाएं भी हैं, जो पात्र होने के बावजूद पेंशन से वंचित हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले टैगोर पार्क क्षेत्र की एक महिला को भी सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया था। नईदुनिया ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद महिला के दस्तावेजों में सुधार हुआ था।

यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ से डरी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, पुलिस से लगाई गुहार, कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी की जनसुनवाई में पहुंची

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।