खंडवा में एलपीजी से भरी मालगाड़ी के वैगन से रिसने लगी गैस, तीन घंटे की मशक्कत के बाद अलग किया; 6 ट्रेन हुईं प्रभावित
लीकेज को नियंत्रित करने के लिए टीमों ने गीली बोरियों और बालू-रेत का इस्तेमाल किया। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू और कंट्रोल ऑपरेशन के बाद स्थिति पर का ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 09:46:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 10:00:04 AM (IST)
एलपीजी से भरे वैगन को मालगाड़ी से अलग किया गया।HighLights
- पनवेल से जबलपुर जा रही थी मालगाड़ी, 32 वैगन शामिल
- कलेक्टर और एसपी ने संभाला मोर्चा, लीकेज वाले वैगन को अलग किया
- पीथमपुर से बुलाई विशेषज्ञ टीम, वैगन की जांच करेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। शहर में रविवार रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब एक मालगाड़ी के एलपीजी से भरे वैगन में अचानक लीकेज का पता चला। यह गुड्स ट्रेन महाराष्ट्र के पनवेल से मध्यप्रदेश के जबलपुर की ओर जा रही थी, जिसमें कुल 32 वैगन शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी मनोज राय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लीकेज वाले वैगन को तत्काल अलग (आइसोलेट) कर दिया गया, जबकि शेष वैगनों को सुरक्षित रूप से जबलपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
![naidunia_image]()
6 ट्रेनें प्रभावित हुई
लीकेज को नियंत्रित करने के लिए टीमों ने गीली बोरियों और बालू-रेत का इस्तेमाल किया। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू और कंट्रोल ऑपरेशन के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस सहित लगभग छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
रेलवे ने मामले की तकनीकी जांच के लिए पीथमपुर से विशेषज्ञ टीम को बुलाया है, जो वैगन की विस्तृत जांच करेगी। गनीमत रही कि समय रहते लीकेज पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : MP में अब झुलसाएगी भीषण गर्मी, अप्रैल में ही 45 डिग्री जाएगा पारा! IMD ने दिया लू का अलर्ट