खंडवा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, 'गर्लफ्रेंड से परेशान हूं', भाई को फोन कर युवक ने दी थी जान देने की धमकी; पेड़ पर लटका मिला शव
जिले के सिहाड़ा-मथेला रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 10:07:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 10:07:36 PM (IST)
खंडवा में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत( एआई फोटो)HighLights
- युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, पहचान हुई
- गर्लफ्रेंड को लेकर तनाव में था युवक
- पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। जिले के सिहाड़ा-मथेला रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान राजेश पिता हरिराम निवासी हरदा के रूप में हुई है।
गर्लफ्रेंड को लेकर परेशान
स्वजन ने बताया कि वह आठ-दस दिनों से तनाव में था और अपने भाई से फोन पर कहता था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर परेशान है। उसने यह भी कहा था कि वह कोई बड़ा कदम उठा सकता है।
स्वजन के मुताबिक, राजेश एक अप्रैल से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को सूचना मिली कि मथेला रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है, जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की।
इसकी सूचना पुलिस को दी जाए
परिवार का कहना है कि राजेश ने अपने भाई से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि यदि उसके साथ कुछ होता है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाए। हालांकि परिजन अब मामले में जांच की मांग कर रहे हैं।