• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

मटन कोल्हापुरी में निकला चूहा, किशोर की बिगड़ी तबीयत, खंडवा में होटल से सैंपल किए जब्त

शहर की एक होटल से खरीदे गए मटन कोल्हापुरी में मरा हुआ चूहा निकलने और मटन का सेवन करने से पंद्रह वर्षीय बालक की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग हरकत में आया। विभाग द्वारा होटल से सैंपल लिए गए हैं जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

By Geete GovindEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 11:52:21 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 12:01:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मटन कोल्हापुरी में निकला चूहा, किशोर की बिगड़ी तबीयत, खंडवा में होटल से सैंपल किए जब्त
औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान में घी के पैकेट देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले। मटन में निकला चूहा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. खाद्य विभाग द्वारा होटल से सैंपल लिए गए हैं जिसे जांच के लिए भेजा गया है
  2. खानशाहवली क्षेत्र में रहने वाले रहमान खान ने इस होटल से कोल्हापुरी मटन खरीदा था
  3. औद्योगिक क्षेत्र में भी छापामार कर 153 लीटर घी जब्त किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। शहर की एक होटल से खरीदे गए मटन कोल्हापुरी में मरा हुआ चूहा निकलने और मटन का सेवन करने से पंद्रह वर्षीय बालक की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग हरकत में आया। विभाग द्वारा होटल से सैंपल लिए गए हैं जिसे जांच के लिए भेजा गया है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान में छापामार कार्रवाई कर विभाग ने 153 लीटर घी जब्त किया है।

होटल से खरीदा था कोल्हापुरी मटन

पहला मामला कहारवाड़ी क्षेत्र की बिस्मिल्लाह होटल का है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। खानशाहवली क्षेत्र में रहने वाले रहमान खान ने इस होटल से कोल्हापुरी मटन खरीदा था। जब वे मटन लेकर घर पहुंचे और बच्चे को परोसा।


मटन खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी उसे उल्टियां होने लगीं

परिवार के अनुसार मटन खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी उसे उल्टियां होने लगीं। मटन में मरा हुआ चूहा पाया गया। परिवार ने दावा किया है कि बच्चे ने मटन समझकर चूहे का मांस खा लिया। अस्पताल में दो घंटे इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इस मामले में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले टीम के साथ होटल पहुंचे सैंपल लिए।

गोले ने बताया कि जांच के दौरान होटल का वैध खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित होटल संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

देशी घी के नमूने भी जांच के लिए भेजे

खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में डाली एरोमेटिक प्रतिष्ठान से ब्रजवासी देशी घी के नमूने लिए और 153 लीटर घी जब्त किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए घी की कीमत 76500 रुपये है। इसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- इटारसी में रेलवे खानपान कारखानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी ब्रेड और पीडीएस नमक जब्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।