• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

उत्तर प्रदेश के तीन अनाथ भाइयों को मिली मां की ममता, खंडवा की महिला ने लिया गोद

उत्तर प्रदेश के एक अनाथ आश्रम में रह रहे तीन भाइयों को खंडवा की एक शासकीय कर्मचारी ने गोद लिया है। सहज समागम फाउंडेशन के विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण केंद्र किलकारी शिशु गृह के माध्यम से गोद लेने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई।

By Geete GovindEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 11:13:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 11:13:38 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उत्तर प्रदेश के तीन अनाथ भाइयों को मिली मां की ममता, खंडवा की महिला ने लिया गोद
तीन अनाथ भाइयों को मिली मां की ममता। -एआई इमेज

HighLights

  1. कारा के नियमों के तहत किलकारी संस्था पूरी कराई गोद लेने की प्रक्रिया
  2. गोद लेने वाली कृष्णा घाड़गे छात्रावास अधीक्षक और एकल मां हैं
  3. बच्चे तीन साल से अनाथ आश्रम में रह रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : उत्तर प्रदेश के एक अनाथ आश्रम में रह रहे तीन भाइयों को खंडवा की एक शासकीय कर्मचारी ने गोद लिया है। सहज समागम फाउंडेशन के विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण केंद्र किलकारी शिशु गृह के माध्यम से गोद लेने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई।

संस्था की दीपमाला विधाणी ने बताया कि गोद लेने वाली कृष्णा घाड़गे छात्रावास अधीक्षक और एकल मां हैं। पति से तलाक के बाद उन्होंने केंद्रीय दत्तक संसाधन प्राधिकरण (कारा) की वेबसाइट पर आवेदन किया था। उन्हें उत्तर प्रदेश के एक अनाथ आश्रम में रह रहे तीन भाइयों की जानकारी मिली।


बच्चे तीन साल से अनाथ आश्रम में रह रहे थे

बच्चों की उम्र 12, सात और पांच वर्ष है। मां के निधन के बाद पिता उनका पालन-पोषण कर रहे थे। बीमारी से पिता की मृत्यु के बाद बच्चे तीन साल से आश्रम में रह रहे थे। कृष्णा ने कारा के माध्यम से उन्हें गोद लेने की सहमति दी। काउंसलिंग और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे उन्हें सौंप दिए गए।

यूपी के एक अनाथ आश्रम में जीवन-यापन कर रहे तीन अनाथ भाइयों को एक बार फिर मां का स्नेह और दुलार मिला है। इन बच्चों को शहर की एक शासकीय कर्मचारी महिला ने गोद लिया है। सहज समागम फाउंडेशन विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण केंद्र किलकारी शिशु ग्रह के माध्यम से गोद लेने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी की गई।

गोद लेने वाली सिंगल मदर हैं। पति से तलाक होने के बाद उन्होंने बच्चा गोद लेने के लिए केंद्रीय दत्तक संसाधन प्राधिकरण (कारा) की वेबसाइट पर अप्लाय किया था। इसके बाद उन्हें यूपी के आश्रम में रहने वाले तीन बच्चों की जानकारी दी गई। इनमें एक 12 वर्ष, दूसरा सात और तीसरा बच्चा पांच वर्ष का है। इनकी मां के निधन के बाद पिता ने पालन-पोषण किया।

बीमारी से पिता की भी मृत्यु के बाद इनका पालन-पोषण यूपी के अनाथ आश्रम में तीन साल से हो रहा था। महिला ने कारा की वेबसाइट के माध्यम से तीनों को गोद लेने पर सहमति जताई। काउंसलिंग की प्रक्रिया के बाद बच्चों को खंडवा में किलकारी शिशु ग्रह भेजा गया।यहां से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे महिला को सौंप दिए गए।

यह भी पढ़ें- माता-पिता खो चुके विद्यार्थियों के लिए MP बोर्ड की बड़ी राहत; 10वीं-12वीं की परीक्षा और नामांकन फीस माफ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।