• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान गिट्टी खदान के तालाब में डूबे दो भाई, 3 किशोरों को ग्रामीणों ने बचाया

अनंत चतुर्दशी पर खंडवा से पांच किमी दूर ग्राम नाहल्दा में वर्षा के पानी से भरी गिट्टी खदान में दो सगे भाई डूब गए। वे यहां अपने दास्तों के साथ श्रीगणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। हादसे के दौरान तीन किशोरों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन दो भाई गहरे पानी में चले गए।

By Geete GovindEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 08:23:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 08:23:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान गिट्टी खदान के तालाब में डूबे दो भाई, 3 किशोरों को ग्रामीणों ने बचाया
आपदा प्रबंधन की टीम रात्रि में भी डूबे हुए किशोरों की तलाश में लगी रही। इनसेट में खदान के पानी में डूबे विश्वास और लक्ष्य। -नईदुनिया

HighLights

  1. ग्राम नाहल्दा के पास हादसा
  2. देर शाम तक तलाश में लगी रही आपदा प्रबंधन की टीम
  3. वर्षा के पानी से भरी गिट्टी खदान में दो सगे भाई डूब गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा : अनंत चतुर्दशी पर खंडवा से पांच किमी दूर ग्राम नाहल्दा में वर्षा के पानी से भरी गिट्टी खदान में दो सगे भाई डूब गए। वे यहां अपने दास्तों के साथ श्रीगणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। हादसे के दौरान तीन किशोरों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन दो भाई गहरे पानी में चले गए। शाम साढ़े सात बजे तक गोताखोरों की टीम नाव और अन्य संसाधनों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी रही।

ग्राम नाहल्दा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोंटू ठाकुर के पुत्र 17 वर्षीय विश्वास और 16 वर्षीय लक्ष्य पास ही स्थित गिट्टी खदान के पानी में मूर्ति विसर्जन करने गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों गहरे पानी में डूब गए।इनके साथ गए अन्य किशोरों को किसी तरह बचा लिया गया।


खदान की गहराई करीब 40 फीट तक है

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना दिए जाने के बाद भी समय पर पर्याप्त गोताखोरों की टीम नहीं भेजी गई।हालांकि हाेमगार्ड कमांडेंट आशीष कुशवाह ने कहा कि सूचना मिलने के पंद्रह मिनिट में ही टीम भेज दी गई थी।उन्होंने बताया कि खदान की गहराई करीब 40 फीट तक है।

अवैध रूप से गिट्टी के लिए गहरी खोदाई की गई है

शाम करीब साढ़े सात बजे तक नाव सहित अन्य उपकरणों के साथ यहां टीम पानी में सर्चिंग करती रही। इधर ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए अवैध रूप से यहां गिट्टी के लिए गहरी खोदाई की गई है। इसमें वर्षा का पानी जमा है।

दोनों सगे भाइयों के डूबने से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व सरपंच कैलाश हरी पटेल ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है मूर्ति विसर्जन के दौरान विश्वास का पैर फिसला उसे बचाने के लिए अन्य किशोर आगे बढ़े और वो भी डूबने लगे। विश्वास के साथ लक्ष्य भी डूब गया।

पिता मोंटू ठाकुर ने बताया कि बच्चे घर से निकलने के बाद देर तक वापस नहीं आए तो उन्होंने बच्चों से संपर्क करने की कोशिश की। इसके बाद खदान पर पहुंचे तो दोनों के डूबने की जानकारी मिली। उन्होंने बच्चों को तलाशने के लिए खुद भी पानी में छलांग लगाई लेकिन उनका पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें- Shajapur News: चीलर डैम में नहाने के दौरान 3 दोस्तों की डूबने से मौत, देखें VIDEO

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।