• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में 10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं 250 छात्राएं, अधीक्षिका के निलंबन पर भड़कीं, जानें पूरा मामला

विभागीय सूत्रों के अनुसार इसके पीछे छात्रावासों में सुविधाओं की कमी व अन्य समस्याओं के साथ ही कर्मचारियों की आपसी राजनीति भी है। और कई बार बच्चे इस रा...और पढ़ें

By Vivek ParasharEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 10:50:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 10:50:50 PM (IST)
खरगोन में 10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं 250 छात्राएं, अधीक्षिका के निलंबन पर भड़कीं, जानें पूरा मामला
खरगोन में 10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं 250 छात्राएं

HighLights

  1. खरगोन में अधीक्षिका के निलंबन से नाराज छात्राएं सड़कों पर उतरीं
  2. 250 छात्राएं हाइवे पर 10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं
  3. एसडीएम ने आर्थिक गबन के आरोप में निलंबन की बात कह दी समझाइश

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। छात्रावास-आश्रमों के बच्चों को आए दिन सड़क पर निकलकर आना व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इसके पीछे छात्रावासों में सुविधाओं की कमी व अन्य समस्याओं के साथ ही कर्मचारियों की आपसी राजनीति भी है। और कई बार बच्चे इस राजनीति का शिकार हो रहे हैं।

अब मंगलवार को मेनगांव स्थित कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास की करीब 250 छात्राएं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। छात्राओं का यह आक्रोश छात्रावास अधीक्षिका अंकिता खोड़े को निलंबित किए जाने के विरोध में था।


अधीक्षिका की बहाली की मांग के बाद रखीं अन्य समस्याएं

छात्राओं ने पहले तो मांग की कि अधीक्षिका को गलत तरीके से हटाया गया है, इसलिए मामले की पुनः जांच करवाई जाए और उन्हें बहाल किया जाए। वहीं, जब जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त ने छात्राओं को पूरी स्थिति से अवगत करवाया और अधीक्षिका के निलंबन के कारण बताए तो छात्राओं ने अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की।

10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं, एसडीएम ने दी समझाइश

मंगलवार सुबह रैली के रूप में निकली छात्राओं को रास्ते में प्रशासनिक अधिकारियों ने रोकने और समझाने का प्रयास किया। छात्राएं प्रभारी कलेक्टर रेखा राठौर से मिलने की जिद पर अड़ी रहीं और पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचीं।

यह भी पढ़ें- इंदौर: लोकायुक्त छापे में बेनकाब हुआ SE का करोड़ों का काला साम्राज्य, MP में हर 5वें दिन पकड़ा रहा रिश्वतखोर

मामले में एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि आर्थिक अनियमितताओं और वित्तीय गबन के आरोपों के चलते अधीक्षिका अंकिता खोड़े को निलंबित किया गया है। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि निलंबन एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। एसडीएम ने छात्राओं से अपील की कि वे अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएं।