बेटी को जर्मनी के लिए इंदौर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे, महेश्वर-महू में राऊ-खलघाट फोरलेन पर हादसे में शिक्षक की मौत
प्रत्यक्षदर्शी अनुसार कार तेज रफ्तार में अपनी साइड पर चल रही थी।अचानक गाय सामने आ गई, उसे बचाने के चक्कर में कार दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रह ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 08:11:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 08:15:28 PM (IST)
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, क्षतिग्रस्त कार।HighLights
- वाहनों की टक्कर में शिक्षक की मौत,पत्नी और दो बेटियां घायल।
- मृतक कृष्णपाल सिंह तोमर सरकारी स्कूल मंडलेश्वर में शिक्षक थे।
- घायलों में पत्नी मिथलेश, बेटियां- शोभना, भावना तोमर शामिल हैं।
खरगोन। महेश्वर-महू में राऊ-खलघाट फोरलेन पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर पार करके पिकअप वाहन से जा टकराई। आमने-सामने की इस टक्कर में कार ड्राइव कर रहे महेश्वर निवासी कृष्णपाल सिंह तोमर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गईं। वहीं, पिकअप में आग लग गई।
हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे बड़गोंदा थाना इलाके में शक्ति कोल्ड स्टोर के सामने हुआ। हादसे का शिकार परिवार महेश्वर निवाशी वल्लभ विहार कॉलोनी का रहने वाला है और कृष्णपाल सिंह की लड़की की जर्मनी में जॉब लगी थी उनको छोड़ने जा रहे थे इंदौर एयरपोर्ट जा रहै थे। मृतक की पहचान कृष्णपाल सिंह तोमर के रूप में हुई है, जो सरकारी स्कूल मंडलेश्वर में शिक्षक थे।
घायलों में पत्नी मिथलेश और बेटियां- शोभना तोमर और भावना तोमर शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शी अनुसार कार तेज रफ्तार में अपनी साइड पर चल रही थी। अचानक गाय सामने आ गई, उसे बचाने के चक्कर में कार दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन में आग लग गई।
हादसे के समय के तीन महिलाएं और एक पुरुष कार के अंदर ही फंस गए थे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तब तक कार चालक की मौत हो चुकी थी। बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि तीनों महिलाओं को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।