खरगोन में बड़ा हादसा... ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे मकान में जा घुसी बस, 25 से ज्यादा यात्री घायल
खरगोन के ओझरा में ब्रेक फेल होने से पाटीदार ट्रेवल्स की बस घर में घुसी। हादसे में 25 यात्री घायल हुए, जिन्हें कसरावद और जिला अस्पताल भेजा गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 03:02:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 03:02:06 PM (IST)
ब्रेक फेल होने से घर में घुसी यात्री।HighLights
- ब्रेक फेल होने से घर में घुसी यात्री
- बस हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल
- गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। खरगोन जिले के कसरावद थाने के ग्राम ओझरा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक ब्रेक फेल होने से एक निजी यात्री बस सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। यह हादसा पाटीदार ट्रेवल्स की बस के साथ हुआ, जो खरगोन से इंदौर की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त मकान के अंदर भी लोग मौजूद थे।
हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल
![naidunia_image]()
इस अचानक हुए हादसे के कारण बस में सवार करीब 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को तत्काल कसरावद अस्पताल रवाना किया गया।
गंभीर घायल खरगोन जिला अस्पताल रेफर
कसरावद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, जिन यात्रियों की हालत अधिक गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है और घायलों को उचित उपचार मुहैया कराया जा रहा है।