दलित दूल्हे को मंदिर जाने से रोका, विरोध करने पर बंद किया हुक्का पानी, खरगोन जिले की घटना
मामले में दूल्हे के बड़े भाई राजा कनाडे का कहना है कि शनिवार शाम को पुलिस को शिकायत करने पहुंचे हैं। मामले में गोगावां थाना प्रभारी दीपक यादव ने कहा क ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 10:57:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 07:52:35 AM (IST)
खरगोन में दलित को मंदिर में जाने से रोका गया। जेमिनी एआई से जनरेटेड फोटो।HighLights
- दूल्हे ने सोशल मीडिया पर व्यथा सुनाई।
- बताया कहा कि मेरा नाम निर्मल कनाड़े है।
- मेरी शादी 20 से 23 अप्रैल को संपन्न हुई।
खरगोन। जिले के गोगावां थाना क्षेत्र के पाडल्या गवली में दलित समाज के दूल्हे को मंदिर में जाने से पहले ताला लगाने के आरोप लगे हैं। इसके बाद विरोध किया तो अगले दिन परिवार का हुक्का पानी बंद कर करने की बात भी सामने आई है। मामले में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत की है। दूल्हे ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा सुनाई है। उन्होंने कहा कि मेरा नाम निर्मल कनाड़े है। मेरी शादी 20 से 23 अप्रैल को हुई।
दुल्हन को लेकर मंदिर प्रवेश के लिए गए थे। यहां मंदिर में पूजा पाठ करने से मना गया और ताला लगा दिया। हमें कहा कि मंदिर के बाहर पूजा पाठ कर लो। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी और मंदिर का ताला खुलवाकर पूजा पाठ की। शाम को मंदिर में दर्शन करने वालों ने पंचायती बुलाई।
इसके बाद हमारे चार घर का हुक्का पानी बंद कर दिया है। शनिवार को किराना दुकान पर भी सामान लेने गए तो नहीं दिया। हमें न्याय चाहिए।
उधर, मामले में दूल्हे के बड़े भाई राजा कनाडे का कहना है कि शनिवार शाम को पुलिस को शिकायत करने पहुंचे हैं। मामले में गोगावां थाना प्रभारी दीपक यादव ने कहा कि मंदिर में दर्शन नहीं करने की शिकायत मिली थी।
इसके बाद अहिरखेड़ा चौकी प्रभारी को गांव में भेजा था और मंदिर खुलवाया था। अब गांव में संबंधित दूल्हे परिवार को सामग्री नहीं देने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों से चर्चा की जा रही है।