खरगोन में KYC के लिए गैस एजेंसी पहुंचे बुजुर्ग की मौत, कुर्सी पर बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के खरगोन में उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र में गैस एजेंसी पर केवाईसी करवाने के लिए गए एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। ऐसा होने पर मौके प ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 05:00:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 07:01:37 AM (IST)
गैस एजेंसी पर केवाईसी के लिए आए बुजुर्ग की मौतHighLights
- गैस एजेंसी पहुंचे बुजुर्ग की मौत
- कुर्सी पर बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक
- कुर्सी से गिरने के बाद बुजुर्ग की मौत
नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। क्षेत्र में गैस एजेंसी पर केवाईसी करवाने के लिए गए एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम खड़कवानी निवासी मंजूर पुत्र शमशेर (68) ग्राम निमरानी भारत गैस एजेंसी पर केवाईसी करवाने के लिए गैस एजेंसी के ऑफिस पर गए थे।
यहां वे कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से गिर गए और उनकी मौत हो गई। संभवत: हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।
यह भी पढ़ें- सर्वर डाउन की टेंशन खत्म, इंदौर की 52 गैस एजेंसियों पर शुरू हुई मैन्युअल बुकिंग, घर-घर पहुंचेगा सिलिंडर
कुर्सी से गिरने के बाद बुजुर्ग की मौत
गैस एजेंसी संचालक रवि पाल का कहना है कि केवाईसी के लिए मंजूर खान कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान गिर गए। कुछ देर में मौत हो गई। कुछ लोगों द्वारा उनके परिवार को भी सूचित किया गया था, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आने पर परिजन आए और लेकर चले गए।