• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

लट्ठ से तोड़े पैर, घर में गाड़ दी लाश, खरगोन में पैसे के विवाद में भाई ने सगे भाई को तड़पा-तड़पा कर मार डाला

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव तहसील के ग्राम शकरखेड़ी में गुरुवार शाम एक व्यक्ति द्वारा अपने ही भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है।

By Vivek ParasharEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 07:36:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 07:36:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
लट्ठ से तोड़े पैर, घर में गाड़ दी लाश, खरगोन में पैसे के विवाद में भाई ने सगे भाई को तड़पा-तड़पा कर मार डाला
पुलिस ने आरोपित पूनम को गिरफ्तार किया

HighLights

  1. खरगोन में पैसे के विवाद में भाई के लट्ठ से तोड़े पैर
  2. दर्द की वजह से भाई पूरी रात भर तड़पता रहा
  3. सुबह घर के अंदर गड्ढा खोद नमक डालकर दफनाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। भीकनगांव तहसील के ग्राम शकरखेड़ी में गुरुवार शाम एक व्यक्ति द्वारा अपने ही भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची के बयानों व पुलिस तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार खर्चे के पैसों के विवाद की छोटी सी बात पर छोटे भाई पूनम बारे ने अपने मछले भाई संतोष पर लट्ठ से वार कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। इसके बाद गंभीर रूप से घायल संतोष रात भर तड़पता रहा और सुबह उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आरोपित पूनम ने मां व बच्चों को पुलिस और घर छिनने का खौफ दिखाकर घर के भीतर ही गड्ढा खोदा और शव पर नमक डालकर दफना दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम जब पूनम बाहर से घर लौटा और खर्चे के पैसे मांगने लगा तो संतोष ने उसका विरोध किया।


बेटी ने सुनाया पापा का हाल

इसी बात से आक्रोशित होकर पूनम ने लट्ठ से संतोष के दोनों पैरों पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें तोड़ दिया और अचेत अवस्था में उसे घर के अंदर खाट पर सुला दिया। मृतक की बेटी शिवानी के अनुसार पापा के दोनों पैर टूट चुके थे।

रात करीब दो बजे के बीच उन्होंने कहा कि बेटा पेट दर्द कर रहा है, किसी एम्बुलेंस को बुलाओ। लेकिन मोबाइल में बैलेंस नहीं था। दादी के पास पेट दर्द की गोली थी, जो भाई ने पापा को खिलाई। उनके पेट पर ठंडा पानी डाला और पानी पिलाया ताकि उन्हें आराम मिले। पापा ने कहा कि बेटा तुम सो जाओ, मैं सो जाऊंगा। हम सो गए, लेकिन सुबह जब पापा को उठाया कि अस्पताल ले चलेंगे तो वे उठे ही नहीं। ठंड के कारण उनका शरीर बिल्कुल ठंडा पड़ चुका था।

जेल होने का खौफ दिखाकर नमक डाल दफनाया

जब संतोष की सांसें थम गईं तो मां ने रोते हुए कहा कि गांव के बुजुर्गों को बुलाओ ताकि आगे की व्यवस्था की जा सके। लेकिन आरोपित पूनम ने परिवार को धमकाया कि यदि किसी को बताया तो सबको जेल हो जाएगी और लोग हमारा घर हड़प लेंगे। इस डर के कारण मासूम बच्चे व वृद्ध मां चुप रह गए। जब शिवानी अपनी दादी को दवाई दे रही थी, उसी दौरान पूनम ने घर के आखिरी हिस्से में गड्ढा खोद दिया। इसके बाद वह संतोष के शव को घसीटकर ले गया, ऊपर से नमक डाला और मिट्टी डालकर दफना दिया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या के विरोध में चक्काजाम, मारकर सोने के दांत उखाड़ ले गए थे बदमाश

शनिवार को जब ग्रामीणों ने संतोष के बारे में पूछा और पूनम से पूछताछ की तो वह घबराकर भाग निकला और गांव के खलिहान में जाकर चारे के ढेर के नीचे छुप गया। चारे में हलचल देखकर ग्रामीणों ने उसे ढूंढ निकाला और दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओपी व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपित पूनम को गिरफ्तार किया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।