खरगोन जिले में कुएं में गिरे दो बच्चों को बचाने मां गोद में लिए एक बच्चे के साथ अंदर कूंदी, दो बच्चों की लाश मिली
बताया जा रहा है कि दो बच्चे कुएं में जा गिरे, उनको बचाने मां अपने बच्चे के साथ कूद गई। इसमें मां व उसके बच्चे का शव नहीं मिल पाया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 12:54:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 01:27:55 PM (IST)
HighLights
- खरगोन जिले के सनावद क्षेत्र के भोमवाड़ा की घटना
- बुधवार सुबह कुएं दो बच्चों के शव दिखाई दिए
- कुएं में मां और एक बच्चे की तलाश की जा रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। खरगोन जिले के सनावद क्षेत्र के भोमवाड़ा में बुधवार को दो बच्चों के कुएं में संदिग्ध अवस्था में शव मिले हैं। तीसरे बच्चे व मां को ढूंढा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह कुएं दो बच्चों के शव दिखाई दिए। इसके बाद खोजबीन की गई। तीसरा बच्चा और उसकी मां के शव नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि दो बच्चे कुएं में जा गिरे, उनको बचाने मां अपने बच्चे के साथ कूद गई। इसमें मां व उसके बच्चे का शव नहीं मिल पाया है, उनकी तलाश जारी है।