फाइल स्वीकृति के नाम पर कमीशन मांगना पड़ा भारी, MP में ठेकेदार से 10 हजार की रिश्वत लेते लेखाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
खरगोन जिले के भगवानपुरा जनपद में लेखाधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 02:57:37 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 02:57:37 AM (IST)
भगवानपुरा जनपद के लेखाधिकारी महेंद्र चौहान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारHighLights
- 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी
- बिस्टान नाका पर हुई लोकायुक्त कार्रवाई
- पांच और दो प्रतिशत कमीशन मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। भगवानपुरा जनपद में पदस्थ लेखाधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने निर्माण कार्य की फाइल स्वीकृत करने के नाम पर ठेकेदार से राशि की मांग की थी।
लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के अनुसार गुरुवार रात 8.15 बजे बिस्टान नाका पर कार्रवाई करते हुए महेंद्रसिंह चौहान को 10 हजार रुपये (500 रुपये के नोट) लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
CEO के नाम पर भी मांगा प्रतिशत
जांच में सामने आया कि लेखाधिकारी ने जनपद सीईओ कंचन डोंगरे के नाम पर पांच प्रतिशत और स्वयं के लिए दो प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। ठेकेदार राजेश पवार ने बताया कि पूर्व के कार्यों में भी दो बार 10-10 हजार रुपये दिए जा चुके हैं।
अब तीसरी बार अंबा पंचायत के कार्यों से संबंधित दो फाइलों की स्वीकृति के लिए 10 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त से शिकायत की।
पहले भी लिया था 10 हजार रुपये
फरियादी राजेश पवार के अनुसार ग्राम पंचायत हीरापुर में सीसी रोड और चेक डैम निर्माण कार्य के लिए पंचायत से ठहराव प्रस्ताव बनवाकर 20 जनवरी 2026 को फाइल लेखाधिकारी को सौंपी गई थी। उसी समय आरोपित ने 10 हजार रुपये ले लिए थे।
उन्होंने यह भी कहा था कि कुल 10 लाख रुपये के काम में सीईओ मैडम का पांच प्रतिशत यानी 50 हजार रुपये और खुद का दो प्रतिशत लिया जाएगा।
जांच जारी
लोकायुक्त टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।