• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला में वन विभाग के बाबू पर EOW का शिकंजा, 50 लाख की दुकान समेत सोना-चांदी, नकदी मिलने से हड़कंप

मंडला में वन विभाग के बाबू श्वेतांक चौरसिया के घर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। तलाशी में दुकान, नकदी, सोना-चांदी, वाहन और बैंक खातों समेत कई संपत्तियां मिल...और पढ़ें

By Shahank ChoubeyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 05:57:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 05:57:59 PM (IST)
मंडला में वन विभाग के बाबू पर EOW का शिकंजा, 50 लाख की दुकान समेत सोना-चांदी, नकदी मिलने से हड़कंप
मंडला में वन विभाग के बाबू पर EOW का शिकंजा। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. ईओडब्ल्यू ने वन विभाग बाबू के घर छापा मारा।
  2. कार्रवाई में करीब 50 लाख रुपये कीमत की दुकान मिली।
  3. पांच लाख नकद और चार किलो चांदी मिली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। वन विभाग मंडला में पदस्थ बाबू श्वेतांक चौरसिया के राजराजेश्वरी वार्ड स्थित घर पर बुधवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की 14 सदस्यीय टीम ने छापा मारा।

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में अब तक करीब 50 लाख रुपये कीमत की दुकान, 5 लाख रुपये नकद, लगभग चार किलो चांदी, करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण और तीन चारपहिया वाहन मिलने की जानकारी सामने आई है। टीम बैंक खातों, लॉकर, एलआईसी पॉलिसियों और अन्य संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

आय करीब 50 लाख बताई गई

  • प्रारंभिक जांच के अनुसार श्वेतांक चौरसिया की करीब 20 साल की नौकरी में वैध आय लगभग 50 लाख रुपये के आसपास होनी चाहिए। इसके मुकाबले उसके पास बड़ी मात्रा में चल-अचल संपत्ति मिलने की बात सामने आई है।
  • ईओडब्लू ने पहले गुप्त रूप से कराई प्रारंभिक जांच में आय से करीब 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाया था। हालांकि तलाशी और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक संपत्ति और आय का अंतर स्पष्ट हो सकेगा।

दुकान, वाहन और आभूषण मिले

तलाशी के दौरान टीम को करीब 50 लाख रुपये कीमत की दुकान, 5 लाख रुपये नकद, चार किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के आभूषण मिलने की जानकारी है। इसके अलावा तीन चारपहिया वाहन, चार बैंक खाते और एलआईसी की पॉलिसियां भी जांच के दायरे में हैं। अधिकारियों द्वारा संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों और बैंक लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है।


पत्नी के ब्यूटी पार्लर की भी जांच

  • जांच में श्वेतांक चौरसिया की पत्नी के ब्यूटी पार्लर की जानकारी भी सामने आई है। ईओडब्लू टीम पार्लर से संबंधित आय और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक सामने आई संपत्तियां किस आय के स्रोत से अर्जित की गई हैं।
  • आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद ईओडब्लू की टीम ने राजराजेश्वरी वार्ड स्थित आवास पर कार्रवाई शुरू की, जिसमें डीएसपी मंजीत सिंह, डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी सहित टीम सुबह से तलाशी अभियान में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कुल कितनी संपत्ति मिली और उसमें से कितनी संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है।

यह भी पढ़ें- एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 800 सफल अभ्यर्थी अपात्र, भोपाल में डीपीआई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन