• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला में आवारा कुत्ताें का आतंक, तीन वर्षीय बालक पर झपटा; काटने से चेहरे पर गंभीर चोट

यदि आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चे को बचाया नहीं होता तो और गंभीर घटना हो सकती थी। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर नागरि...और पढ़ें

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 03:20:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 03:20:29 PM (IST)
मंडला में आवारा कुत्ताें का आतंक, तीन वर्षीय बालक पर झपटा; काटने से चेहरे पर गंभीर चोट
कुत्ते के हमले से घायल हुआ बालक।

HighLights

  1. कुत्तों के बढ़ते आतंक से नागरिक परेशान
  2. स्वजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे
  3. राहगीरों और बच्चों पर हमला करते हैं

नईदुनिया न्यूज, मंडला। भुआबिछिया से करीब 7 किलोमीटर दूर सरही गांव में आवारा कुत्ते के हमले में तीन वर्षीय बालक रुद्र पिता अनिल यादव घायल हो गया। कुत्ते ने बालक को काट लिया और उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। स्वजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आवश्यक इंजेक्शन लगाए तथा घाव पर मलहम-पट्टी कर उपचार किया।

बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिछिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। कई बार ये कुत्ते राहगीरों और बच्चों पर हमला करने की कोशिश करते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं और कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।


आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने की व्यवस्था हो

नागरिकों ने बिछिया नगर परिषद से मांग की है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। कुत्तों की नसबंदी कराने के साथ ही उन्हें सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने की व्यवस्था की जाए।

कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने की मांग

लोगों का कहना है कि केवल शिकायतों के बाद कार्रवाई करने के बजाय नगर परिषद को नियमित अभियान चलाकर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। बिछिया नगर क्षेत्र में भी जगह-जगह आवारा कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं।

बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर नागरिक चिंतित

विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर नागरिक चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द अभियान शुरू कर आवारा कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- सीधी में नदी के तेज बहाव में 11 फीट लंबा तो उमरिया में पुल पर आया मगरमच्छ, गांव के पास दिखने से लोग डरे