• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला के रानू नंदा हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, नागपुर और भेड़ाघाट घूमने के बाद मारा था; पांच पुलिस टीमों ने सुलझाई गुत्थी

टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए जिले में दर्ज महिलाओं की गुमशुदगी तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) से जुड़े मामलों की गंभीरता से जांच ...और पढ़ें

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 02:33:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 02:38:42 PM (IST)
मंडला के रानू नंदा हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, नागपुर और भेड़ाघाट घूमने के बाद मारा था; पांच पुलिस टीमों ने सुलझाई गुत्थी
हिरदेनगर चौकी में पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपित। नईदुनिया

HighLights

  1. 2020 के लंबित हत्याकांड में भी अहम सुराग
  2. शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी
  3. आभूषण, बाइक और अन्य सामग्री बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि,मंडला। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया बेंहेगा,बिही बगीचा के पास जंगल में 7 अगस्त को मिले अज्ञात महिला के जले शव की पहचान और हत्या की गुत्थी मंडला पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में रामसिंह चक्रवर्ती और चंद्रशेखर पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने रानू नंदा की हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

पांच टीमों का किया गया गठन

पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन और एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में मामले की जांच के लिए पांच अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान चौकी हिरदेनगर में 30 जुलाई को दर्ज रानू नंदा की गुमशुदगी से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस रामसिंह चक्रवर्ती तक पहुंची।


पूछताछ और क्रॉस-वेरिफिकेशन से खुला राज

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रामसिंह ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया और अलग कहानी बताई। पुलिस टीम ने उसके बयानों का उपलब्ध तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों से क्रॉस-वेरिफिकेशन किया। लगातार पूछताछ के बाद उसने रानू नंदा की हत्या में अपनी भूमिका तथा साथी चंद्रशेखर पटेल की संलिप्तता के संबंध में जानकारी दी।

नागपुर और भेड़ाघाट घूमने के बाद की हत्या

पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि 25 जुलाई को रामसिंह और रानू नंदा नागपुर गए थे, जहां दोनों 26 से 31 जुलाई तक रहे। 2 अगस्त को दोनों जबलपुर पहुंचे और तिलवारा घाट तथा भेड़ाघाट घूमने के बाद घंसौर पहुंचे। इसके बाद दोनों नैनपुर पहुंचे, जहां 3 अगस्त को चंद्रशेखर भी उनके साथ शामिल हो गया।

काले स्टॉल से गला घोंटकर कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद तीनों बेंहंगा के पास सागौन बाड़ी क्षेत्र में पहुंचे। वहां रानू को झाड़ियों की ओर ले जाकर पानी में कीटनाशक दवा मिलाकर पिलाई गई। इसके बाद उसके काले स्टॉल/गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

आभूषण, बाइक और अन्य सामग्री बरामद

जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से मृतका के चांदी के आभूषण, सोने का मंगलसूत्र और तीन सोने की पत्तियां बरामद की हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, कीटनाशक दवा की खाली डिब्बी, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई है।

2020 के लंबित हत्याकांड में भी अहम जानकारी

रानू नंदा हत्याकांड की विवेचना के दौरान आरोपित रामसिंह चक्रवर्ती से पूछताछ में वर्ष 2020 के एक लंबित हत्याकांड के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, थाना बम्हनी में रोशन लाल चक्रवर्ती की हत्या का मामला वर्ष 2020 में धारा 302 के तहत दर्ज हुआ था।

20 नवंबर 2020 की रात से 21 नवंबर की सुबह के बीच हुई थी

यह घटना 20 नवंबर 2020 की रात से 21 नवंबर की सुबह के बीच हुई थी। मृतक का शव सिलगी रोड, चिरई पहाड़ी के पास ग्राम सिलगी से करीब चार किलोमीटर पूर्व मिला था। मृतक के सिर और गले पर चोट के निशान पाए गए थे तथा प्रारंभ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जांच में रही इनकी भूमिका महत्वपूर्ण

इस मामले की जांच में सहायक उप निरीक्षक धीरज नाग और आरक्षक सुनील सिंह की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। दोनों पूर्व में थाना बम्हनी में पदस्थ रह चुके हैं और वर्तमान में चौकी हिरदेनगर में पदस्थ हैं। पुलिस ने आरोपित के क्षेत्रीय संबंधों और पुराने मामले की जानकारी के आधार पर उससे इस हत्याकांड के संबंध में भी पूछताछ की।

क्रॉस-वेरिफिकेशन के बाद मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, क्रॉस-वेरिफिकेशन के बाद रामसिंह ने वर्ष 2020 के मामले में अपनी संलिप्तता तथा सुशील दत्त मिश्रा और संजू उर्फ संजय चक्रवर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

दोनों आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में बराटोला देवगांव, थाना बम्हनी निवासी 38 वर्षीय रामसिंह चक्रवर्ती और भैरी बाबा मोहल्ला देवगांव, थाना बम्हनी निवासी 30 वर्षीय चंद्रशेखर पटेल को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने आरोपितों की गिरफ्तारी और महत्वपूर्ण खुलासे के संबंध में 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरछठ ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक धीरज नाग, प्रधान आरक्षक उत्तम गोठरिया, आरक्षक अमित भारतीया, आरक्षक आनंद गौतम, आरक्षक सुनील सिंह एवं चालक आरक्षक श्रीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।