मंदसौर के सीतामऊ में शर्बत पीने से 15 से 20 लोगों की तबीयत बिगड़ी
सभी को रसना जैसा शरबत पिलाया गया। पीने के बाद 10-16 लोगों को घबराहट होने लगी। फूड प्वाइजनिग की आशंका में सभी को सीतामऊ अस्पताल लाया गया। यहां सभी का उ ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 11:24:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 11:32:16 PM (IST)
शरबत पीने से बिगड़ी तबीयत। फोटो सोर्स एआई गूगल जेमिनीHighLights
- इसी दौरान सभी को रसना जैसा शरबत पिलाया गया।
- पीने के बाद 10-16 लोगों को घबराहट होने लगी।
- फूड प्वाइजनिग की आशंका में अस्पताल लाया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि,मंंदसौर। सीतामऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम चिकला में एक विवाह समारोह में रसना जैसी कोई शर्बत पीने से 15-20 लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। सभी को सीतामऊ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात में सीतामऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम चिकला में धनगर समाज में विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान सभी को रसना जैसा शरबत पिलाया गया।
पीने के बाद 10-16 लोगों को घबराहट होने लगी। फूड प्वाइजनिग की आशंका में सभी को सीतामऊ अस्पताल लाया गया। यहां सभी का उपचार किया गया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी मरीज ठीक है गंभीर जैसी स्थिति नहीं है। सभी सामान्य है और सभी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।