मंदसौर जिले में लव मैरिज से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला
युवती पक्ष के 15 से 20 स्वजन व रिश्तेदारों ने जमकर बवाल मचाया। महिलाओं व पुरुषों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया।
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 01:36:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 02:13:49 PM (IST)
मंदसौर में विवाद के दौरान की तस्वीर।HighLights
- मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में हुई घटना
- युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया था
- इससे युवती के परिजन बहुत नाराज हो गए थे
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। सोमवार दोपहर में पिपलियामंडी में अयोध्या बस्ती क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज युवती के स्वजन व अन्य लोगों ने युवक के घर में घुसकर हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिन पहले अयोध्या बस्ती में एक युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से युवती पक्ष वाले नाराज हो रहे थे।
सोमवार को उनकी नाराजगी विवाद में बदल गई। शादी को लेकर उन्होंने जमकर विवाद किया। बताया जा रहा है कि युवती पक्ष के 15 से 20 स्वजन व रिश्तेदारों ने जमकर बवाल मचाया। महिलाओं व पुरुषों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
मामले को लेकर दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंच गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। युवती के परिजनों द्वारा किए गए हंगामे के दौरान भीड़ जमा हो गई थी।