मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की सरेराह हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से गोदा, पुलिस खंगाल रही CCTV
MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में गुरुवार शाम भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी 35 वर्षीय रुबीना की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रुबीन ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 10:20:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 10:20:17 PM (IST)
मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की सरेराह हत्याHighLights
- मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की सरेराह हत्या कर दी गई
- मंदिर के समीप बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए
- पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी चेक कर रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। अभिनंदन क्षेत्र में गुरुवार शाम भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी 35 वर्षीय रूबीना की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रूबीना मायके मदारपुरा से ऑटो में बैठकर अपने घर अभिनंदन लौट रही थी। तभी घर से करीब 100 मीटर दूरी पर पीपलेश्वर बालाजी मंदिर के समीप बाइक से आए बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। घायल रुबीना को स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस वारदात को लेकर परिवार से ही जुड़े साहिल नामक युवक पर संदेह है। उसने एक अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी इंचार्ज संदीप मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रूबीना वार्ड 15 के भाजपा पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी थी। कुछ समय पहले ही शाहिद ने रूबीना से शादी की थी।