गाली देकर सामने थूकता था इसलिए कर दी हत्या, मंदसौर में चाकू मारकर हत्या करने वाला अमन धराया
अमन का कहना है कि साहिल बार-बार गाली देता रहता था सामने देकर थूकता था और कुछ कमेंट करते रहता था। रविवार रात में भी घूरकर देख रहा था इसको लेकर विवाद हु ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 08:27:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 08:27:47 PM (IST)
आरोपी का अस्पताल में चल रहा उपचार।HighLights
- शुक्ला चौक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
- बायपास पर घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा
- आरोपी का अस्पताल में चल रहा उपचार
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। शहर के रविवार रात में शुक्ला चौक में हुई साहिल शाह की हत्या के आरोपित अमन शाह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह बायपास पर एमआईटी व मुल्तानपुरा फंटे के बीच स्थित दरगाह परिसर में छुप गया था। पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने पर भागते हुए गड्ढे में गिर गया। इससे उसके पैरों में भी चोट लगी है। जिला अस्पताल में उसका उपचार भी कराया गया।
अमन का कहना है कि साहिल बार-बार गाली देता रहता था सामने देकर थूकता था और कुछ कमेंट करते रहता था। रविवार रात में भी घूरकर देख रहा था इसको लेकर विवाद हुआ और उसे चाकू मार दिया।
चाय की दुकान पर हुआ विवाद और खूनी संघर्ष
शहर कोतवाली टीआई पुष्पेंद्रसिंह राठौर ने बताया कि रविवार रात लगभग 8 बजे शुक्ला चौक के पास 21 वर्षीय साहिल पुत्र अय्यूब शाह निवासी मदारपुरा व साथी चाय की दुकान पर बैठे थे तभी वहां से 21 वर्षीय अमन पुत्र आमीन शाह निवासी मदारपुरा बाइक से पहुंचा। उसने साहिल को कहा कि घूरकर क्यों देख रहा है। दोनों के बीच बहस हुई और अमन ने चाकू से हमला कर दिया।
हमला इतना तेज था कि साहिल संभल नहीं पाया। आरोपित ने सीधे सीने पर चाकू से वार किए जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए रहीम पुत्र मुन्ना शाह को भी चाकू लग गए। साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं रहीम शाह का उपचार चल रहा है।
फरारी के बाद दरगाह परिसर से दबोचा गया आरोपित
हत्या के बाद अमन शाह फरार हो गया था। पुलिस दल उसे रातभर खोजते रहे। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी बायपास पर एमआईटी चौराहे से मुल्तानपुरा फंटे के बीच स्थित दरगाह पहुंचे तो वहां मौजूद अमन शाह भागने लगा तो गड्ढे में गिर गया। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर जिला अस्पताल लाए। यहां अमन शाह का उपचार कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पश्चिम मध्य रेल शुरू करेगा जबलपुर-हावड़ा समर स्पेशल, देखें पूरा शेड्यूल
पहले दोस्त थे, तकरार इतनी बढ़ी की दुश्मन हो गए
अमन शाह ने पूछताछ में बताया कि साहिल और मैं एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और पहले अच्छे दोस्त भी थे। फिर किसी बात पर दोनों के बीच तकरार बढ़ती गई। इतनी बढ़ गई कि दुश्मन हो गए। साहिल जहां भी अमन सामने मिलता था उससे ताने मारता था, घूरकर देखता था और कई बार सामने थूकता भी था। यह कई दिनों से दोनों के बीच चल रहा था। रविवार रात आठ बजे शुक्ला चौक में भी अमन और साहिल आमने-सामने आए तो साहिल घूरकर देखने लगा। पर इसी बात को लेकर अमन ने उसके सीने पर ही चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
मां भी हत्या कर रह चुकी है जेल अब बेटा भी गया
टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अमन की मां कल्लो बी में भी इंदौर के संयोगिता गंज थाना क्षेत्र में एक हत्या की आरोपित रह चुकी है। और जेल की सजा काटकर भी आई है। अब उसका पुत्र भी हत्या कर जेल चला गया है।