मंदसौर में भारी तनाव... बछड़े का कटा सिर मिलने पर बजरंग दल का प्रदर्शन, 7 फरवरी को बंद का आह्वान
जीवागंज क्षेत्र में गुरुवार को बछड़े का कटा सिर मिलने पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नयापुरा रोड पर कुछ देर रास्ता ज ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 10:54:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 10:54:02 PM (IST)
बछड़े का कटा सिर मिलने पर बजरंग दल का प्रदर्शन, AI generatedHighLights
- मंदसौर के जीवागंज में मिला बछड़े का कटा सिर, संगठनों ने किया चक्काजाम
- दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर 7 फरवरी को मंदसौर बंद की दी चेतावनी
- एएसपी ने कहा- मामला दर्ज कर जांच शुरू, जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। जीवागंज क्षेत्र में गुरुवार को बछड़े का कटा सिर मिलने पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नयापुरा रोड पर कुछ देर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व हिंदू संगठन पदाधिकारियों के बीच तनातनी होती रही। बाद में सभी रैली के रूप में कोतवाली पहुंचे व ज्ञापन सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई कि जल्द आरोपितों को नहीं पकड़ा गया तो सात फरवरी को मंदसौर बंद करेंगे। इसके बाद आठ फरवरी को राजमार्ग को बंद करेंगे। नयापुरा से कोतवाली जाते हुए बाजार भी बंद कराया। कुछ दिन पहले बायपास पर गोवंशी का सिर मिलने से बवाल हुआ था।
नयापुरा रोड जाम कर संगठनों ने जताया कड़ा विरोध
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नयापुरा रोड पर माहेश्वरी धर्मशाला के बाहर सड़क पर गोवंशी का कटा सिर रखकर रास्ता जाम कर दिया। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नयापुरा रोड से शुक्ला चौक क्षेत्र तक की दुकानें बंद कराईं। सूचना पर एएसपी तेरसिंह बघेल, सीएसपी जितेंद्र भास्कर, कोतवाली प्रभारी संदीप मौर्य, नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीपसिंह राठौर, वायडी नगर टीआई शिवांशु मालवीय सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सभी ने समझाइश दी और आरोपितों को जल्द ही पकड़ने की बात भी कही।
पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक आश्वासन
बजरंग दल के शंकर शर्मा ने बताया कि दो सप्ताह पहले भी बायपास स्थित ग्राम हैदरवास के पास गाय का कटा हुआ सिर मिला था। इस तरह की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इस मामले में एएसपी तेरसिंह बघेल का कहना है कि माहेश्वरी धर्मशाला के पीछे बछड़े का सिर मिला है। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जो भी आरोपित होंगे उन्हें पकड़ कर कार्रवाई करेंगे। बछड़े के सिर का पोस्टमार्टम भी करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की सरेराह हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से गोदा, पुलिस खंगाल रही CCTV