मंदसौर में हिंदू युवती को कर रहे थे परेशान, पकड़वाकर दो मुस्लिम भाइयों को सबक सिखाया
दोनों आरोपियों ने कमरे पर आकर धमकी दी तो पीड़िता ने शोर मचा दिया। इस पर लोग इकट्ठे हो गए। यह देख आरोपी घर की गैलरी से कूदकर भागे। भीड़ ने असलम को पकड़ ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 03 May 2026 09:36:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 09:36:08 AM (IST)
आरोपी भाई शहजाद और असलम। (नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे, छेड़छाड़ की तो शोर मचा दिया, पुलिस बुला ली
- युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और आरोपियों को पकड़ा
- भागने में एक आरोपी का पैर टूटा, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। गांव से आकर अकेले रह रही युवती को दो भाईयों- असलम व शहजाद ने कहा कि हमसे संबंध बनाएगी तो नौकरी भी लगवा देंगे और भी बहुत कुछ करेंगे। युवती ने मना कर दिया तो दोनों ने मिलकर उसे धमकाया। परेशान युवती ने दोनों को सबक सिखाने की ठानी और समझदारी से योजना बनाकर दोनों को पकड़वा दिया। हंगामा होने पर एक गैलरी से कूद गया तो उसके पैर में फ्रेंक्चर हो गया। दूसरे भाई को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया कि 26 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत की कि वह अपनी रूम पार्टनर के साथ पटेल नगर में किराये पर रह रही है। सेमरिया हीरा का निवासी असलम मोहम्मद और उसका भाई शहजाद मंसूरी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। मोबाइल पर गंदे मैसेज करते थे।
शहजाद ने कहा कि हमसे संबंध बनाएगी तो नौकरी भी लगवा देंगे और भी बहुत कुछ करेंगे। पीड़िता ने मना कर दिया तो धमकाया। दोनों ने कमरे पर आकर धमकी दी तो परेशान पीड़िता ने उन्हें सबक सिखाने की ठान ली। उसने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। यह देख शहजाद और असलम घर की गैलरी से कूदकर भागे। भीड़ ने असलम को पकड़ लिया। पुलिस भी आ गई। उसने शहजाद को भी पकड़ लिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने असलम और शहजाद के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील मैसेज करने, धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
इंदौर में हिंदू युवती से छेड़छाड़, जोहराउद्दीन गिरफ्तार
इंदौर: शहर की संयोगितागंज थाना पुलिस ने हिंदू युवती की शिकायत पर मोहम्मद जोहराउद्दीन के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित जोहराउद्दीन ने ऊषागंज छावनी में पीड़िता को घेरकर छेड़छाड़ की। अश्लील हरकत की। पीड़िता ने सबक सिखाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।