मंदसौर में देर रात हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से ट्रक नीचे गिरा, ड्राइवर की मौत, क्लीनर गंभीर
एक्सप्रेस वे से ट्रक हरिपुरा फंटे पर गिरने से बसई से कुरावन होकर मेलखेड़ा तरफ जाने वाला मार्ग काफी देर तक बंद रहा। इससे छोटे वाहन फंस गए। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 12:27:39 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 12:40:15 AM (IST)
हादसे में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।HighLights
- शामगढ़ पुलिस की डायल 112 घटना स्थल पर पहुंची।
- 112 से घायल को सिविल हास्पिटल शामगढ़ लाया गया।
- बसई से कुरावन होकर मेलखेड़ा तरफ मार्ग बंद रहा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हरिपुरा के यहां एक ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वही क्लीनर गंभीर घायल है। ट्रक गरोठ से गुजरात तरफ जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात में ट्रक में गरोठ से बायोकोल भरकर गुजरात तरफ जा रहा था। तभी शामगढ़ थाना क्षेत्र में हरिपुरा फंटे के यहां ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा।
इससे ट्रक की पूरी बाॅडी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक नरेंद्र बामनिया की मौत हो गई। क्लीनर नरेन्द्र बागरी निवासी गरोठ के कमर में गंभीर चोट लगी है।
![naidunia_image]()
दुर्घटना की सूचना मिलते ही शामगढ़ पुलिस की डायल 112 घटना स्थल पर पहुंची। 112 से ही घायल को सिविल हास्पिटल शामगढ़ लाया गया।
एक्सप्रेस वे से ट्रक हरिपुरा फंटे पर गिरने से बसई से कुरावन होकर मेलखेड़ा तरफ जाने वाला मार्ग काफी देर तक बंद रहा। इससे छोटे वाहन फंस गए।
ट्रक गरोठ से दुर्घटना से 25 मिनट पहले ही रवाना हुआ था। इसके बाद देर रात तक शामगढ़ पुलिस, प्रशासन एवं एक्सप्रेस वे की टोल कंपनी के कर्मचारी, कुरावन सरपंच दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।