मंदसौर में मुस्लिम युवक ने नशीला पदार्थ खिला युवती से दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश
शहर में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जुनैद को गिरफ्तार किया है। उसने पहले हिंदू युवती से दोस्ती की, फिर रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाक ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 06:23:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 09:15:28 PM (IST)
जुनैद ने रजनीगंधा में नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्मHighLights
- ब्राइडल इवेंट में काम करने वाली युवती से 4 साल पहले जुनैद ने की थी दोस्ती
- रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर ज्यादती की और आपत्तिजनक वीडियो बनाया
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को करता रहा ब्लैकमेल
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। शहर में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जुनैद को गिरफ्तार किया है। उसने पहले हिंदू युवती से दोस्ती की, फिर रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने विरोध किया तो चाकू से वार कर घायल कर दिया। शहर कोतवाली टीआई पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं ब्राइडल इवेंट में काम करती हूं, मेरी चार साल पहले पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद जुनैद पुत्र मो. रफीक निवासी नई आबादी से हुई थी।
नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो
इस दौरान जुनैद से बातचीत होने लगी। एक दिन मौका देखकर जुनैद ने रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ ज्यादती की। इतना ही नहीं, बेहोशी की हालत में आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवती ने जुनैद से बातचीत बंद कर दी। 18 अप्रैल की रात में जुनैद ने युवती के मोबाइल नंबर पर एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा। यह वही वीडियो था जो जुनैद ने नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया था। वीडियो देखकर युवती घबरा गई और जुनैद से वीडियो डिलीट करने को कहा।
मिलने के बहाने फिर की ज्यादती की कोशिश और चाकू से हमला
जुनैद ने आखिरी बार मिलने की शर्त रख दी। मजबूरी में 20 अप्रैल को जब फोटो/वीडियो डिलीट कराने युवती यश बालाजी के यहां जुनैद से मिलने पहुंची, तो यहां मौजूद जुनैद पास ही स्थित अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। वहां फिर से अश्लील हरकत कर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर जुनैद ने युवती के हाथ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घटना में युवती के दाहिने हाथ पर चोट लगी है। हिम्मत दिखाकर युवती कमरे का दरवाजा खोलकर घायल अवस्था में वहां से भागकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपित जुनैद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 में MP के 12 खिलाड़ियों का जलवा... ट्रक ड्राइवर के बेटे से लेकर पाटीदार-शिवांग तक छाई 'एमपी की टोली'