• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर मंडी में 20 साल बाद खसखस की नीलामी शुरू, सबसे ऊंची बोली 1.56 लाख रुपये प्रति क्विंटल

मंदसौर मंडी में 20 साल बाद पोस्ता दाना यानी खसखस की नीलामी शुरू हुई। पहले दिन अव्यवस्था से किसान परेशान दिखे।

By Alok SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 01:37:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 01:40:02 PM (IST)
  • Join करें
मंदसौर मंडी में 20 साल बाद खसखस की नीलामी शुरू, सबसे ऊंची बोली 1.56 लाख रुपये प्रति क्विंटल
मंदसौर मंडी में पोस्ता दाना नीलामी की जगह कम होने से किसानों को पास-पास ही ढेर लगाना पड़े। .

HighLights

  1. 61 किसानों का पोस्ता दाना बिका
  2. पहली बोली 1.21 लाख रुपये लगी
  3. न्यूनतम दाम 95 हजार रुपये रहे

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। मंडी में आखिरकार 20 साल बाद पोस्ता दाना यानी खसखस की नीलामी शुरू हो ही गई। हालांकि पहले दिन कुछ अव्यवस्थाओं से किसान परेशान भी हुए। कुछ किसान उपज वापस लेकर चले गए। इधर, 61 किसानों का पोस्ता दाना नीलाम हुआ।

पहली बोली 1.21 लाख रुपये की लगी। पोस्ता दाना के दाम न्यूनतम 95 हजार रुपये से 1.56 लाख रुपये प्रति क्विंटल तक मिले। मंडी में 20 साल बार पोस्ता दाना की नीलामी की आवाज गूंजी।

लगभग 8 से 10 व्यापारी खरीदारी करने आए। मुहुर्त में नीलामी की पहली 1.21 लाख रुपये प्रति क्विंटल की लगी। इसके बाद क्वालिटी अनुसार बोली लगती रही। एक बार उच्चतम बोली 1.56 लाख रुपये प्रति क्विंटल तक भी लगी। आखिर में न्यूनतम 95 हजार रुपये से अधिकतम 1.56 लाख रुपये प्रति क्विंटल तक के दाम किसानों को मिले।


किसान बोले- नीमच और जावरा मंडी से कम मिले भाव

औसत दाम 1.25 लाख रुपये प्रति क्विंटल मिले। हालांकि किसानों का कहना है कि यह दाम नीमच व जावरा मंडी से कम मिले हैं। दिन भर में 61 किसानों ने अपने पोस्ता दाना बेचे। वहीं कई किसान फसल लेकर वापस चले गए। किसानों ने बताया कि मंदसौर मंडी में न्यूनतम 95 हजार रुपये क्विंटल तक की बोली लगी। यह जावरा व नीमच की मंडी से कम भाव है उचित भाव नहीं मिलने से कुछ किसान अपने पोस्ता दाना को वापस लेकर चले गए।

उनका कहना था कि मंदसौर मंडी में सही दाम नहीं मिल रहे हैं। यहां आकर परेशान अलग हुए है। किसानों की नाराजगी यह भी थी कि इतनी महंगी व नकद फसल होने के बाद भी मंडी प्रशासन ने नीलामी के लिए उचित और पर्याप्त जगह कि व्यवस्था ही नहीं की। छोटे से छपरे में व्यवस्था करने से किसानों को काफी पास-पास ढेर लगाना पड़े।

वहीं, व्यापारी व दूसरे किसान पोस्ता के ढेर पर ही पांव रखकर निकल रहे थे। इसके देखकर जिन किसानों के ढेर लगे थे वह खासे परेशान होते रहे। वहीं लगभग 10 से 12 किसान छपरे में जगह नहीं होने से बाहर ही खड़े रहे। फसल वापस भरकर ले जा रहे किसान बोले कि यहां आकर परेशान हुए हैं सही व्यवस्था भी नहीं की गई।

यह भी पढ़ें : 'बुलेट ट्रेन की तरह भाग रहा स्मार्ट मीटर, 8 से 10 गुना बढ़ा बिजली बिल'; मंदसौर में लोग सड़कों पर उतरे

किसानों को ठीक भाव मिले

मंडी में 20 साल बाद पोस्तादाना की नीलामी शुरू हुई है। पहले दिन ही जगह कम पड़ गई है। अब जगह को बढ़ाकर किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था कर रहे हैं। पहले दिन ही किसानों को ठीक से भाव मिले हैं। - लक्ष्मणसिंह ठाकुर, सचिव, कृषि उपज मंडी मंदसौर