• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

मंदसौर के उमरिया में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल हुई और चालक फरार है।

By Alok SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 01:41:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 01:41:45 PM (IST)
मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल
मंदसौर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी।
  2. हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई।
  3. पत्नी गंभीर घायल हुई, अस्पताल में उपचार जारी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कनघट्टी रोड पर तेज गति से चल रहे डंपर चालक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी गंभीर घायल हो गई।

दोपहर 12 बजे हुआ हादसा, पति की मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लगभग 12 बजे कनघट्टी उमरिया रोड पर तेज गति से जा रहे डंपर चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।


डंपर चालक फरार, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

डंपर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पिपलियामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मंदसौर में बैरिकेडिंग तोड़कर एनएसयूआई ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ के चुनाव कराने की मांग