• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर की कालिया गैंग ने तीन राज्यों में चुराई 120 भैंसें, 40 चोरी की वारदातें करना कबूली

राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में 120 भैसे चुरा चुके मंदसौर की कालिया गैंग के चार सदस्यों को चित्तौड़गढ़ जिले की निकुंभ थाना पुलिस ने पकड़ा है। पुलि...और पढ़ें

By Alok SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 09:19:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 09:19:52 PM (IST)
मंदसौर की कालिया गैंग ने तीन राज्यों में  चुराई 120 भैंसें, 40 चोरी की वारदातें करना कबूली
कालिया गैंग ने तीन राज्यों में चुराई 120 भैंसें। (एआई इमेज)

HighLights

  1. गिरोह के मास्टर माइंड आरिफ कालिया को भी गिरफ्तार किया है
  2. आरोपियों ने तीन राज्यों में 40 जगह से 120 भैंसों की चोरी करना कबूली है
  3. दोपहिया वाहन से मुल्तानपुरा से निकलते थे और पहले से तय रास्तों की रेकी करते थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर । राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में 120 भैसे चुरा चुके मंदसौर की कालिया गैंग के चार सदस्यों को चित्तौड़गढ़ जिले की निकुंभ थाना पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड आरिफ कालिया को भी गिरफ्तार किया है। अभी चारों आरोपियों ने तीन राज्यों में 40 जगह से 120 भैंसों की चोरी करना कबूली है।

पुलिस की पूछताछ में मास्टरमाइंड आरिफ कालिया निवासी मुल्तानपुरा (मंदसौर) ने बताया कि गिरोह के सदस्य दोपहिया वाहन से मुल्तानपुरा से निकलते थे और पहले से तय रास्तों की रेकी करते थे। रात 9 से 10 बजे के बीच सुनसान बाड़ों के आस-पास पिकअप खड़ी कर उसमें भैंसों को चढ़ा देते थे। पिकअप में केवल चालक रहता था जो पहचान छुपाने के लिए मुंह ढंककर बिना नंबर की पिकअप चलाता था। बाकी आरोपित मोटरसाइकिल से ही आते-जामे थे। चुराई गई भैंसों को मंदसौर जिले के धुंधड़का पशु हाट में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।


हादसे के बाद भी पुलिस ने नहीं मानी हार

28 जुलाई को चित्तौड़ जिले के ग्राम गरदाना से हुई चोरी के बाद चित्तौड़ एसपी धर्मेंद्रसिंह यादव के निर्देश पर निकुंभ थाना अधिकारी प्रभुसिंह चुंडावत की टीम ने जांच शुरु की। 31 जुलाई की रात में मंदसौर से लौटते समय पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से कई जवान गंभीर घायल हो गए।

टीम ने मुखबिर और तकनीकी मदद से मालनखेड़ी के पास गिरोह के मास्टर माइंड 25 वर्षीय आरिफ कालिया, 25 वर्षीय सरफराज, 33 वर्षीय शहजाद, 25 वर्षीय आसिफ चारों निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया है। पिकअप और मोटरसाइकिल जब्त कर ली हैं।

आरोपितों ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, गुजरात के अहमदाबाद, गांधी नगर तथा मप्र के उज्जैन, रतलाम, मंदसौर सहित कई जिलों में भैंस चोरी कबूल की है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और चोरी गई भैंसों की बरामदगी में जुटी है।

यह भी पढ़ें- कभी विधानसभा चुनाव में थे बसपा प्रत्याशी, अब भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार, MP के झाबुआ में नेता जी से 25 हजार रुपए बरामद