
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ के चुनाव करवाने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर में एनएसयूआई के छात्र नेताओं कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की, पुलिस ने छात्र नेताओं को कलेक्टर कार्यालय में घुसने से रोकने के लिये बैरिकेडिंग की थी, छात्र नेता इसे तोड़ अंदर घुस गए और कार्यालय के गेट के बाहर बैठकर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। पुलिस ने पुतलों को जलने से रोकने की कोशिश की, फायर फाइटर वाहन से पानी की बौछार भी की गई। प्रदेर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता को चोट भी लगी।
छात्र संघ के चुनाव करवाने की मांग एनएसयूआई द्वारा लगातार की जा रही हैं। इसी मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर से लेकर सामने मार्ग तक प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की गई। एनएसयूआई के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में यहां पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके लिये कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय के बाहर गेट पर बेरिगेटिंग की गई थी।
छात्र नेताओं और पुलिस के बीच बेरिगेटिंग पर कुछ देर जोर आजमाइश हुई और इसके बाद छात्र नेता बेरिगेटिंग को तोड़कर अंदर पहुंच गए, कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे यहां धरने पर बैठ गए, जमकर नारेबाजी की गई, कलेक्टर से मुलाकात करने की मांग करते रहे, जब मुलाकात नहीं हुई तो छात्र नेता बाहर मार्ग पर पहुंचे और यहां पर मुख्यमंत्री का डा. मोहन यादव का पुतला जलाया, पुलिस ने पुतले को छिनने की कोशिश की, छात्र नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला जलाया गया। पुतले काे बुझाने के लिये फायर फाइटर से पानी की बौछार भी की गई। इस दौरान सभी छात्र नेता भीग गए। पानी की बौछार से पुलिस ने छात्र नेताओं को खदेड़ने की कोशिश की।
कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर व बाहर तक प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई के छात्र नेता उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के घर पर जाने के लिये निकल गए थे। हालांकि बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र नेता उपमुख्यमंत्री के घर नहीं पहुंचे और होटल बसेर के समीप ही रूक गए। यह प्रदर्शन करीब दो से ढाई घंटे तक चला। प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, विधायक विपिन जैन, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मंथन धनोतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल पटवारी, रणजीतसिंह पटेल सहित प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदर्शन में पहुंचे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा की हम लगातार छात्र संघ के चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर हम मंदसौर कलेक्टर से मिलने आए थे, वे नहीं मिले। उच्च न्यायल के आदेश के बाद भी सरकार चुनाव करवाने के लिये ठस से मस नहीं हो रही हैं और छात्र संघ चुनाव करवाने की सिर्फ घोषणा की जा रही हैं नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा रहा, हमारी मांग हैं की प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करवाए जाए और तत्काल सरकार गजट जारी करें। ऐसा नहीं होता हैं आंदोलन जारी रहेगा। स्वयं मुख्यमंत्री जो छात्र राजनीति से निकले हैं वे छात्र संघ चुनाव करवाने से बच रहे हैं।
हमारी मांग मप्र में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ के चुनाव करवाने की हैं। सरकार प्रत्यक्ष रूप से चुनवा करवाने को तैयार हैं नहीं हैं। सरकार चाहती ही नहीं हैं की जेनजी आगे आए। हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। -डॉ. विजय गोडाना, मंदसौर जिला प्रभारी एनएसयूआई
हम प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं कि छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली करवाए जाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार को डर हैं। छात्रों को आगेे नहीं आने देना चाहती हैं। ये जेनजी देश के शिक्षा मंंत्री को झुका सकते हैं तो यह प्रदेश सरकार एवं जिले का प्रशासन हमारे आगे कुछ भी नहीं हैं। -मंथन धनोतिया, जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई
यह भी पढ़ें- छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI ने CM हाउस घेरा, बैरिकेडिंग तोड़ी; पुलिस से हुई झूमाझटकी