युवक को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, MP के इंदौर से सटे महू की घटना, घूमने आए थे दोनो
घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने पूरा जंगल खंगालते हुए आरोपितों की तलाश की पर आरोपित नहीं मिले। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 11:13:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 11:21:52 PM (IST)
महू में सामूहिक दुष्कर्म।HighLights
- बेरछा जंगल में दुष्कर्म, मित्र से मारपीट।
- बडगोंदा थाना क्षेत्र में हुई यह वारदात।
- इंदौर से महू घूमने आए थे युवक युवती।
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। बडगोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा जंगल में मंगलवार दोपहर एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जहां दो युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान युवती के साथ मौजूद उसके मित्र के साथ आरोपितों ने मारपीट कर उसे काबू में कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे युवती अपने मित्र के साथ महू घूमने आई थी। दोनों बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लगनचा भेरू के दर्शन किए। इसके बाद वहां से निकल कर बेरछा के जंगल में गए और वहां बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और अचानक युवक को पकड़ कर लाठी-डंडों से मारपीट की।
इसके बाद युवती को पकड़ा और दुष्कर्म करने लगे। तभी युवक जान बचाकर वहां से दूर भागा और 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। 112 से मामले की जानकारी बडगोंदा थाने पर दी।
जानकारी मिलते ही बड़गोंदा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने पूरा जंगल खंगालते हुए आरोपितों की तलाश की पर आरोपित नहीं मिले।
पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। देर रात पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (इंदौर ग्रामीण) रुपेश द्विवेदी ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार जांच की जा रही है।
Mhow Gang Rape: महू गैंगरेप केस में पुलिस ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार, तीन फरार पर 10-10 हजार का इनाम
मूल रूप से नालछा के रहने वाले हैं दोनों
सूत्रों के अनुसार युवक युवती मूल रूप से नालछा के रहने वाले हैं। युवक दिहाड़ी का काम करता है। पीड़िता इंदौर में रहकर कॉलेज में अध्ययनरत बताई जा रही है। घटना में युवक के दोनों हाथ और गले पर लाठी से मारपीट के निशान हैं। वहीं युवती के हाथ गले व शरीर पर खरोच के निशान हैं।