दोस्तों के साथ महू के बामनिया कुंड घूमने पहुंचे कॉलेज छात्र की डूबने से मौत
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रोमिल वैष्णव (अनुज) पुत्र घनश्याम दास वैष्णव (18) निवासी घाटाबिल्लौद, जिला धार के रूप में हुई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 02:05:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 02:07:35 PM (IST)
छात्र रोमिल वैष्णव की तस्वीर।HighLights
- रोमिल अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बामनिया कुंड आया था
- इसी दौरान वह कुंड के गहरे पानी में चला गया और डूब गया
- साथियों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बामनिया कुंड में शुक्रवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान रोमिल वैष्णव (अनुज) पुत्र घनश्याम दास वैष्णव (18) निवासी घाटाबिल्लौद, जिला धार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रोमिल अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बामनिया कुंड आया था। इसी दौरान वह कुंड के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया।